अंतराराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रदेश के हर जिले में योग दिवस मनाया गया और लोगों ने अपने घरों व पार्कों में योग कर नीरोगी रहने का संदेश दिया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की है।
इस मौके पर प्रदेश के मदरसों में भी योग किया गया। मुस्लिम छात्र और शिक्षकों ने योग कर सौहार्द का संदेश दिया।
लखनऊ के काकोरी के दारुम उलूम उस्मानिया मदरसा और दुबग्गा स्थित अलफिरदौस रहमानी स्कूल में भी योग किया गया।
मदरसे में योग के अलग-अलग आसन किए गए।
यह 10वां योग दिवस है। इस आयोजन का प्रारंभ 21 जून 2014 को पहली बार किया गया था।
योग दिवस ने योग को लेकर लोगों में आकर्षण पैदा किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योग मानवता के अनुकूल है, जो देश, समाज, काल परिस्थितियों से बाधित होकर के भी संपूर्ण मानवता के कल्याण के मार्ग को प्रशस्त करता है। इस कार्य के साथ यदि हम जुड़ते हैं और संपूर्ण मानवता को जोड़ते हैं तो यह पूर्वजों और विरासत के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धा कही जाती है।
मदरसे में योग करते छात्र।