{"_id":"5bc407b6bdec22696a3acf9c","slug":"written-exam-for-irrigation-jiledar-will-be-held-on-13-november","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिंचाई जिलेदार के लिए लिखित परीक्षा 13 नवंबर को, इम्तिहान के लिए ये लोग ही होंगे पात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई जिलेदार के लिए लिखित परीक्षा 13 नवंबर को, इम्तिहान के लिए ये लोग ही होंगे पात्र
Mon, 15 Oct 2018 08:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 15 Oct 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिंचाई विभाग में जिलेदार के पद पर पदोन्नति के लिए लिखित परीक्षा 13 नवंबर को होगी। इसके लिए सिंचाई मुख्यालय से सभी खंडों में आवेदकों के प्रवेश पत्र भेज दिए गए हैं। यह परीक्षा अलीगंज में लोक सेवा आयोग के परीक्षा भवन में होगी। विभाग में जिलेदार के करीब 600 पद लंबे समय से खाली हैं, जिन्हें लिखित परीक्षा के माध्यम से प्रमोशन देकर भरा जाना है।
2 of 5
sepoy recruitment exam
- फोटो : amar ujala
सिंचाई पर्यवेक्षक या समकक्ष पद पर कार्यरत कर्मचारी इस परीक्षा में बैठ सकते हैं। पिछले दिनों विभागीय लिखित परीक्षा के लिए एक समिति का गठन किया गया था। बताते हैं कि गोमती रिवर फ्रंट परियोजना की सीबीआई जांच के आदेश के बाद समिति में शामिल कई अधिकारियों ने परीक्षा कराने में असमर्थता जता दी थी।
3 of 5
Exam Hall
उनका कहना था कि उच्चाधिकारी दबाव में लेकर मनमुताबिक काम करा लेते हैं, और जब परेशानी खड़ी होती है तो कोई साथ नहीं देता है। इसके बाद शासन ने पूरी पारदर्शिता के साथ मुख्यालय स्तर पर परीक्षा कराने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
exam shimla
अधीक्षण अभियंता, द्वादश मंडल आरके मिश्रा की अध्यक्षता में गठित कमेटी को परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी गई है। अधीक्षण अभियंता, द्वादश मंडल के आदेश में कहा गया है कि परीक्षा 13 नवंबर को सवेरे 10 बजे से दोपहर एक बजे तक लोक सेवा आयोग, परीक्षा भवन, सेक्टर डी, अलीगंज, लखनऊ में होगी।
विज्ञापन
5 of 5
exam
आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर किसी आवेदक को किन्हीं कारणों से प्रवेश नहीं मिल पाता है तो वह तेलीबाग स्थित उनके कार्यालय से परीक्षा तिथि के एक दिन पहले तक प्रवेश पत्र ले सकता है। इसके लिए उसे अपना फोटो साथ लाना होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।