फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सहायक शिक्षक भर्ती में एक और धांधली, रोल नंबर 11 अंकों का जारी किया, बुकलेट पर सिर्फ 10 ब्लॉक

Sun, 14 Oct 2018 11:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 14 Oct 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
fraud in assistant teachers recruitment exam
exam
परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 68,500 सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा में हर कदम पर लापरवाही बरती गई। जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि परीक्षा से लेकर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन व अंक चढ़ाने तक में गंभीर चूक हुई। परीक्षा के लिए तैयार कराई गई बुकलेट पर रोल नंबर भरने के लिए 10 ब्लॉक बने थे, लेकिन अनुक्रमांक 11 अंकों का जारी कर दिया गया। यहीं से चूक की शुरुआत हो हई। परीक्षा से ऐन पहले गलती पकड़ में आई तो परीक्षा से जुड़े कार्य कंप्यूटराज्ड के बजाय मैनुअली कराने का फैसला किया गया। 
fraud in assistant teachers recruitment exam
डेमो - फोटो : डेमो
सूत्रों के अनुसार, सहायक अध्यापक भर्ती में हर स्तर पर अनियमितता और लापरवाही बरती गई। जांच रिपोर्ट में इनका उल्लेख किया गया है। परीक्षा कराने के लिए हर स्तर पर अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की गई थीं। आवेदन पत्र प्राप्त करने से लेकर अनुक्रमांक जारी करने तक का काम एक एजेंसी से कराया गया। 
fraud in assistant teachers recruitment exam
exam shimla
परीक्षा का आयोजन, मूल्यांकन व अंकों को चढ़ाने का काम विभाग ने कराया। परिणाम तैयार किया किसी अन्य एजेंसी ने। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शिक्षकों से मैनुअली कराया गया। उन्होंने कॉपी जांचने से लेकर नंबर के योग और उन्हें चढ़ाने तक में गंभीर चूक की। रही-सही कसर कुछ बुकलेट का पार्ट-सी दूसरी कॉपियों में रखे जाने से पूरी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
fraud in assistant teachers recruitment exam
Teacher
परीक्षार्थियों के लिए जो बुकलेट तैयार कराई गई थी, उस पर रोल नंबर फीड करने के लिए 10 खाने (ब्लॉक) बनाए गए थे। बुकलेट का पहला पन्ना ए, बी और सी तीन हिस्सों में बंटा हुआ था। तीनों पर बारकोड अंकित थे। पार्ट सी पर रोल नंबर भरा जाना था और प्रश्नों के उत्तर भरने के लिए गोले बने हुए थे। बाद में इन्हीं गोलों के आधार पर मूल्यांकन किया जाना प्रस्तावित था। इसी को काटकर रिजल्ट तैयार कराने के लिए दिया जाना था। 
विज्ञापन
fraud in assistant teachers recruitment exam
exam
परीक्षा से ठीक पहले यह चूक सामने आई कि अभ्यर्थियों को 10 के बजाय 11 अंकों के रोल नंबर जारी कर दिए गए हैं। इसे कंप्यूटर से रीड नहीं किया जा सकता था। नतीजतन पार्ट-सी पर गोलों को स्कैन करके मूल्यांकन का काम नहीं कराया जा सका। परीक्षा के सभी कार्य कंप्यूटराइज्ड के बजाय मैनुअली कराए गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed