{"_id":"6af62afc72f9b028e6015f90","slug":"preparations-for-chhath-puja-completed-at-110-ghats-lucknow-news-c-13-1-lko1028-2005990-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 110 घाटों पर छठ पूजा की तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 110 घाटों पर छठ पूजा की तैयारियां पूरी
विज्ञापन
घाटों पर छठ पूजा की तैयारियां पूरी
लखनऊ। छठ पूजा के लिए नगर निगम ने शहर के 110 घाटों पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। इनमें 47 प्रमुख और 63 छोटे घाट शामिल हैं। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर सभी आठ जोन में स्थित घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े इंतजाम किए गए हैं।
निगम की ओर से सभी घाटों पर रंगाई-पुताई, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, झालर सजावट और डस्टबिन की व्यवस्था की गई है। घाटों पर पानी के टैंकर और मोबाइल टॉयलेट लगाए गए हैं। पर्व के दौरान व्यवस्थाओं की निगरानी और समन्वय के लिए सभी घाटों पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।
अर्पण कलश में एकत्र होगी पूजा सामग्री
छठ पूजा को जीरो वेस्ट पर्व के रूप में मनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने सभी घाटों पर अर्पण कलश स्थापित किए हैं। श्रद्धालु पूजा सामग्री को नदियों और जलाशयों में प्रवाहित करने के बजाय इन निर्धारित कलशों में एकत्र कर सकेंगे। इससे जलस्रोतों को स्वच्छ रखने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। घाटों पर सफाई मित्रों की भी तैनाती की गई है, जो पर्व के दौरान सफाई व्यवस्था बनाए रखने के साथ पूजा स्थलों से एकत्र कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
प्रमुख छठ घाट
जोन एक: लक्ष्मण मेला घाट (वार्ड जेसी बोस), लल्लूमल घाट।
जोन दो: लेटे हनुमान मंदिर घाट।
जोन तीन: बैरल नंबर-2, सांझिया घाट, झूलेलाल घाट।
जोन चार: गोमती नगर विस्तार।
जोन पांच: स्कूटर इंडिया, गौरी बाजार।
जोन छह: कुड़िया घाट, मेहंदी घाट।
जोन सात: कुकरैल घाट।
जोन आठ: सैनिक स्कूल बोटिंग क्लब घाट।