{"_id":"5b9ce798867a557ed1018b56","slug":"why-muslims-of-uttar-pradesh-stopped-slaughter-of-cows-on-bakrid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"... तो इस तरह यूपी में बंद हुई बकरीद पर गाय की कुर्बानी की परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
... तो इस तरह यूपी में बंद हुई बकरीद पर गाय की कुर्बानी की परंपरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ सौ साल पहले 1919 में बकरीद पर गाय की कुर्बानी न होने का भी गवाह बना। वह भी किसी के दबाव या कानून के कारण नहीं, सुन्नियों के बड़े धर्मगुरु मौलाना अब्दुल बारी फरंगी महली की पहल पर। वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे और चाहते थे कि कोई ऐसा काम न हो जिससे अंग्रेजों की ‘बांटों तथा राज करो’ नीति सफल हो।
2 of 5
डेमो
मौलाना अब्दुल बारी फरंगी महली की महात्मा गांधी से नजदीकी थी। वे मौलाना को ‘भाई’ कहकर पुकारते थे। मौलाना अब्दुल बारी फरंगी महली ने गांधी को टेलीग्राम लिखा कि इस बकरीद पर फरंगी महल में गाय की कुर्बानी नहीं होगी।
3 of 5
cow
बापू ने 6 सितंबर 1919 को टाइम्स ऑफ इंडिया को भेजे पत्र में इस प्रसंग का उल्लेख किया है। महामना मदन मोहन मालवीय ने भी मौलाना को धन्यवाद देते हुए लिखा, ‘उनके प्रयासों से लखनऊ में इस बकरीद पर गाय की कुर्बानी नहीं दी गई।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महात्मा गांधी
मौलाना के रिश्ते में पोते मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली बताते हैं, ‘गांधीजी सबसे पहले 1916 में लखनऊ आए तो दादा से उनकी तमाम मसलों के साथ उन मुद्दों पर भी बात हुई जिनसे अंग्रेज फूट डालते थे। इससे फैसले की बुनियाद पड़ी।
विज्ञापन
5 of 5
डेमो
उन्हीं के प्रयासों से उत्तर प्रदेश में गाय की कुर्बानी की परंपरा बंद हुई। मौलाना ने जनवरी 1920 में सहारनपुर में हिंदू-मुस्लिम एकता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से गाय की कुर्बानी नहीं की। उन्हें महात्मा गांधी या किसी अन्य ने इससे नहीं रोका था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।