लखनऊ में हुए एक अनोखे क्रिकेट मैच को देख सब दंग रह गए। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आरपी सिंह भी वहां मौजूद थे। वह इस खेल को मोबाइल में कैद किए बिना नहीं रह सके।
2 of 9
व्हील चेयर क्रिकेट
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में माईक्रोलिट जिमखाना के फ्लड लाइट ग्राउंड में शनिवार देर शाम संगीत की धुन और बेहतरीन कमेंट्री के बीच एक अनोखे क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। यहां खेल रहे हर एक स्पेशल खिलाड़ी ने एक मुस्तैद क्रिकेटर की तरह अपनी टीम को जिताने के लिए हर मुमकिन प्रयास किया। दिल्ली और यूपी के बीच दो मैत्री मुकाबले हुए, दोनों में ही दिल्ली की टीम ने जीत हासिल की।
3 of 9
व्हील चेयर क्रिकेट
- फोटो : amar ujala
बात हो रही है व्हील चेयर क्रिकेट की। इसका लुत्फ उठाने के लिए पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अजय शर्मा और भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आरपी सिंह पहुंचे थे। दोनों क्रिकेटर स्पेशल खिलाड़ियों के जज्बे को देखकर हैरत में पड़ गए।
4 of 9
व्हील चेयर क्रिकेट
- फोटो : amar ujala
यूपी में व्हील चेयर क्रिकेट को स्थापित करने की यह सकारात्मक पहल यूपी व्हील चेयर क्रिकेट एसोसिएशन के गठन के बाद यह दूसरा बड़ा आयोजन है। तकरीबन 45 गज के छोटे मैदान में खेले गए 12-12 ओवर के मैच में पावर प्ले से लेकर एलबीडब्ल्यू जैसे तमाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नियम लागू किए गए। शुरुआती सन्नाटे के बाद देर शाम ग्राउंड में दर्शकों की भीड़ जुटने लगी। सभी दर्शक स्पेशल खिलाड़ियों के हौसले और उनके शॉट को देखकर रोमांचित हो उठे।
5 of 9
व्हील चेयर क्रिकेट
- फोटो : amar ujala
यूपी की 15 सदस्यीय टीम ने दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के खिलाड़ियों से जमकर मोर्चा लिया, लेकिन जीत दिल्ली टीम के नाम रही। वहीं, मैच के दौरान आईपीएल की धुन और बेहतरीन कमेंट्री ने मुकाबले में अलग ही तरह का समां बांध दिया।