फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान से बना था ‘जिंदगी न मिलेगी’ व्हाट्स एप ग्रुप, आईएसआई एजेंट राशिद का चौंकाने वाला खुलासा

Fri, 24 Jan 2020 10:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 24 Jan 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
Whats app group Zindagi Na Milegi Created from Pakistan ISI agent Rashid big revealing
isi agent - फोटो : अमर उजाला
चंदौली से पकड़े गए आईएसआई एजेंट राशिद की रिमांड गुरुवार की शाम पूरी हो गई। उसे वापस जेल भेज दिया गया है। वहीं राशिद से पूछताछ के दौरान 49 ऐसे लोगों के बारे में जानकारी मिली है जो व्हाट्स एप ग्रुप के माध्यम से आईएसआई के संपर्क में थे। जानकारी के अनुसार राशिद ने जो दो सिमकार्ड खरीद कर उस पर पाकिस्तान से व्हाट्स एप एक्टिवेट कराने में मदद की थी। 
Whats app group Zindagi Na Milegi Created from Pakistan ISI agent Rashid big revealing
आईएसआई एजेंट राशिद - फोटो : अमर उजाला
उन नंबरों पर भारत में जासूसी के लिए व्हाट्स एप ग्रुप चलाए जा रहे थे। जिन दो नंबरों पर आए व्हाट्स एप ओटीपी को पाकिस्तान में बैठे आईएसआई के अधिकारियों को बताया था उसमें से एक मोबाइल नंबर को एटीएस ने रिकवर कर लिया है। इस नंबर पर ‘जिंदगी न मिलेगी’ नाम का एक व्हाट्स एप ग्रुप चलाया जा रहा था।
Whats app group Zindagi Na Milegi Created from Pakistan ISI agent Rashid big revealing
राशिद और उसका पासपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
 इस ग्रुप में 75 से अधिक सदस्य थे जिसमें भारत के करीब 49 नंबर जुड़े हुए थे। इतना ही नहीं इस ग्रुप में खुद राशिद और राशिद का मौसेरा भाई शाहबेज भी जुड़ा हुआ है। एटीएस ने ग्रुप तो रिकवर कर लिए हैं लेकिन चैट रिकवर नहीं हो पाई है। एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि राशिद से पूछताछ में सामने आया है कि उक्त ग्रुप का इस्तेमाल जासूसी के लिए किया जा रहा था। हालांकि एटीएस ने व्हाट्स एप सर्वर से इस नंबर पर की गई चैट का भी डाटा मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Whats app group Zindagi Na Milegi Created from Pakistan ISI agent Rashid big revealing
राशिद का पासपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
उधर दूसरे नंबर पर चल रहे व्हाट्स एप ग्रुप को रिकवर करने में एटीएस को कामयाबी नहीं मिल सकी है। इस नंबर के बारे में भी व्हाट्स एप सर्वर से डाटा मांगा गया है। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान में बैठे आईएसआई के अधिकारियों ने उक्त नंबर पर डबल सिक्योरिटी लगा दी है जिसकी वजह से इस नंबर पर चल रहे व्हाट्स एप ग्रुप रिकवर नहीं हो पा रहे हैं। 
विज्ञापन
Whats app group Zindagi Na Milegi Created from Pakistan ISI agent Rashid big revealing
isi agent - फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों का कहना है कि राशिद ने जिन लोगों की आईडी पर सिम कार्ड लिया था उसमें से एक को बैंगलोर से बुलाकर उसका डुप्लीकेट सिम निकलवाया गया और फिर व्हाट्स एप रिकवर करने की कोशिश की गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed