फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः अभी तक तो ठंड ने दी राहत, पर अब खैर नहीं, शबाब पर आएगा चिल्लै का जाड़ा

Thu, 17 Jan 2019 02:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 17 Jan 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
weather prediction for the month of january
मौसम - फोटो : amar ujala
हड्डियों को गलाती ठंड नहीं मिली। दिसंबर के बाद जनवरी भी आधी बीत गई, लेकिन अभी तक इस सीजन में ठंड शबाब पर नहीं आ सकी है। हालांकि आने वाले दिनों में सर्दी जोर पकड़ेगी। 
weather prediction for the month of january
मौसम - फोटो : amar ujala
‘धनु के 15 मकर पचीस, चिल्लै का जाड़ा दिन चालीस..’ इस ज्योतिषीय कहावत के अनुसार चिल्लै का जाड़ा शबाब पर आने को तैयार है। बताते हैं कि इसमें पड़ने वाली ठंड और गलन जीना दूभर कर देती है। 
weather prediction for the month of january
मौसम - फोटो : amar ujala
कहावत के अनुसार धनु के 15 मकर के 25 दिन मतलब मंकर संक्रांति के पहले धनु राशि पर सूर्य के 15 दिन तो बीत चुके हैं। अब संक्रांति के बाद मकर राशि पर सूर्य के बचे 25 दिन शुरू हो चुके हैं। अब मध्य जनवरी से बाकी बचे मकर राशि में सूर्य की मौजूदगी वाले 25 दिनों का जाड़ा ठिठुराती ठंड से रूबरू कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
weather prediction for the month of january
मौसम - फोटो : amar ujala
फिर पांच डिग्री के करीब पहुंचा पारा
दो दिनों से दोपहर और रात में बर्फीली पछुआ के चलते बुधवार को दिन का न्यूनतम पारा सरककर पांच डिग्री के करीब पहुंच गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 5.2 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 22.8 डिग्री दर्ज रहा। 
विज्ञापन
weather prediction for the month of january
मौसम - फोटो : amar ujala
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि 20-21 जनवरी तक मौसम के यही सामान्य तेवर जारी रहेंगे। इसके बाद बारिश-बूंदाबांदी हो सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed