दिसंबर का पहला हफ्ता बीतते ही ठंड ने रातों में कंपाना शुरू कर दिया है। पहाड़ों से आती सर्द पछुआ हवा के झोंको से रातें बर्फीली होने लगी हैं। ऐसे में रात का पारा लुढ़ककर 8 डिग्री के करीब जा पहुंचा है।
लखनऊ में बृहस्पतिवार को दिन का न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 8.8 रिकॉर्ड किया गया। आसमान साफ होने के बावजूद दिन का अधिकतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 24.8 दर्ज हुआ।
सप्ताह भर से 26-28 के बीच झूल रहा अधिकतम पारा भी सरक कर 25 के नीचे आ गया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पहाड़ों से आती सर्द हवाएं रातों में ठिठुरन बढ़ा रही हैं
रातों की ठंड और बढ़ेगी। वहीं, अधिकतम आर्द्रता स्तर 90 प्रतिशत के आसपास है। सुबह के समय धुंध, हल्के कोहरे का दौर जारी रहेगा।
24 घंटों में पारे के चढ़ते उतरते तेवर
तारीख अधिकतम न्यूनतम
06 दिसंबर 24.8 08.8
05 दिसंबर 25.2 10.0