फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः गरज-चमक के साथ बारिश जारी, जानें- आने वाले दिनों के लिए क्या कहते हैं मौसम विज्ञानी

Wed, 10 Jul 2019 03:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 10 Jul 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
weather prediction for coming days in lucknow and nearby areas
मौसम - फोटो : अमर उजाला

आषाढ़ में ही शहरी सावन सरीखी बारिश बदली में गुम है। जोरों पर चल रहे मानसून के चलते लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह से रात तक रुक-रुक कर धीमी-तेज बारिश में शहरी तर-ब-तर होते रहे। मौसम विज्ञानियों ने अभी दो-तीन दिनों तक ऐसे ही मौसमी तेवर जारी रहने की बात कही है।

weather prediction for coming days in lucknow and nearby areas
मौसम - फोटो : अमर उजाला

सोमवार रात से गरज-चमक के साथ जारी बारिश मंगलवार सुबह फिर शुरू हो गई। कहीं तेज तो कहीं धीमी रफ्तार में पड़ी बौछारों के बीच शहरी अपने काम के सिलसिले में रेनकोट, छातों संग घर से बाहर निकले। शाम को भी बारिश के बीच सड़कों पर रेनकोट, छातों के नजारों के साथ ही लोग दिखे। दिन भर फुहारों के बीच खुशनुमा मौसम का अहसास कराता पारा मंगलवार को बीते 24 घंटों में लुढ़का।

weather prediction for coming days in lucknow and nearby areas
मौसम - फोटो : अमर उजाला

ये सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम 30.7 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम पारा सामान्य 26.2 डिग्री दर्ज हुआ। सोमवार के बाद मंगलवार को लगातार दूसरे दिन दोपहर के समय बादलों की आवाजाही ने नाममात्र धूप की झलकी दिखाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
weather prediction for coming days in lucknow and nearby areas
मौसम - फोटो : अमर उजाला

हालांकि ये इतनी भी नहीं रही कि घरों में लोग भीगे कपड़े सुखाने के लिए छतों पर पहुंच सकें। सुबह से शाम तक आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र पर 7.8 मिमी. बारिश दर्ज हुई, वायुमंडल में अधिकतम आद्रर्ता स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया।

विज्ञापन
weather prediction for coming days in lucknow and nearby areas
मौसम - फोटो : अमर उजाला

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मानसून के जोरों पर होने के साथ पूर्वी उप्र के ऊपर चक्रवातीय दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जिसके चलते राजधानी समेत आसपास के इलाकों में अभी अगले दो-तीन दिनों तक बादल छाए रहने के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा जबकि पूर्वी उप्र के इलाकाें में भारी बारिश का दौर कुछ लंबा खिंच सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed