मौसम के तीखे तेवरों ने मई के पहले सप्ताह में ही लखनऊवासियों को तपन का एहसास कराया। तेज धूप के चलते बुधवार को भी 43 डिग्री से ऊपर पहुंचे पारे ने गर्म हवा के थपेड़ों संग लोगों को बेहाल कर दिया। लगातार दूसरे दिन पारा 43 डिग्री से अधिक 43.7 डिग्री रहा। दिन का अधिकतम पारा सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
{"_id":"5cd3e43fbdec2206fd72b197","slug":"weather-forecast-in-month-of-may-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पारे के तीखे हुए तेवर, लू के थपेड़ों ने किया बेहाल, वीकएंड के बाद तपन से राहत के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारे के तीखे हुए तेवर, लू के थपेड़ों ने किया बेहाल, वीकएंड के बाद तपन से राहत के आसार
Thu, 09 May 2019 03:05 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 09 May 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम
पारे की तेजी ने पिछले कई दिनों की गर्मी के रिकॉर्ड को टक्कर दी। दोपहर 12 बजे बाद सड़कों पर चल रहे राहगीरों को लू के थपेड़ों ने झुलसाया। मौसम के तेवरों से दोपहर ही नहीं, सुबह भी तपी। बाजारों में तमाम प्रयास करने के बाद भी दोपहर में लू के थपेड़ों की दस्तक और ऊपर से बरसती आग ने बेहाल किया। दोपहर तक शबाब पर आई तपन से कई सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और मई की चुभती तपन का अहसास कराया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक ड्राई वेदर कंडीशन डवलप होने से उत्तर-पश्चिमी इलाकों से आने वाली गर्म हवा तपा रही और आसमान साफ रहने से धूप भी तीखी हो रही है।
मौसम
- फोटो : amar ujala
वीकएंड के बाद तपन से राहत के आसार
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि शनिवार-रविवार तक प्रदेश के कई इलाकों में मौसमी उठापटक हो सकती है। 11 मई के आसपास पहाड़ों पर सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी उप्र समेत कई सीमावर्ती इलाकों में पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम
मौसमी उठापटक के चलते पश्चिमी उप्र के कई इलाकों में 40 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरे अंधड़, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इससे तपन भरी गर्मी से मामूली राहत मिलने के साथ पारा भी सरक सकता है। इसका असर 13-14 के आसपास पूर्वी उप्र के इलाकाें में होने से तपन भरे मौसम के तेवरों से मामूली राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
डेमो
बीते दिनों झुलसाती गर्मी तपन के तेवर
तारीख अधिकतम न्यूनतम
08 मई 43.7 26.2
07 मई 43.2 24.7
06 मइ 42.7 25.5
02 मई 43.0 28.7
30 अप्रैल 44.6 24.8
29 अप्रैल 43.1 25.7
28 अप्रैल 42.7 23.4
तारीख अधिकतम न्यूनतम
08 मई 43.7 26.2
07 मई 43.2 24.7
06 मइ 42.7 25.5
02 मई 43.0 28.7
30 अप्रैल 44.6 24.8
29 अप्रैल 43.1 25.7
28 अप्रैल 42.7 23.4