फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाराबंकी में भीषण जलभराव: पानी निकालने के लिए लगे पंपिंग सेट, आने-जाने के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल कर रहे लोग

Thu, 14 Sep 2023 01:15 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 14 Sep 2023 01:15 PM IST
विज्ञापन
Water logging in the city of Barabanki.
- फोटो : amar ujala

बाराबंकी शहर में जमूरिया नाले का जलस्तर तो कम हुआ है मगर शहर में भीषण जल भराव है। निचले इलाकों में लोग घरों में कैद हैं। मोहल्ले में लोग घर से आने-जाने के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं।



वहीं, गोंडा रोड स्थित पल्हरी विद्युत उपकेंद्र में पूरी रात पानी निकाला गया लेकिन जलभराव खत्म नहीं हुआ। 12 घंटे से आधा दर्जन पंपिंग सेट और करीब इतने ही पाइप लगाकर पानी निकाला जा रहा है। इस कारण दो दर्जन गांव और आधे शहर की बिजली लगातार चौथे दिन बुधवार को भी गुल है। 

Water logging in the city of Barabanki.
- फोटो : amar ujala

मंगलवार देर रात यहां पहुंचे उपभोक्ताओं ने हंगामा काटा तो पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया। कोठीडीह, उज्जवल नगर, लखपेड़ाबाग दक्षिण भाग, शांति विहार कॉलोनी, नवीगंज, कार्तिक विहार कॉलोनी, मयूर विहार कॉलोनी, आलापुर, जिन्हौली में सड़क और रास्ते पानी में डूबे हुए हैं।

Water logging in the city of Barabanki.
- फोटो : amar ujala

पूरे शहर में भीषण गंदगी का माहौल है जगह-जगह कूड़े के ढेर सड़ रहे हैं। जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। एसडीएम विजय कुमार त्रिवेदी ने बताया कि जिन इलाकों में पानी भरा है वहां पंपिंग सेट लगा दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Water logging in the city of Barabanki.
- फोटो : amar ujala

मुख्य सड़क पर यातायात शुरू
शहर से गुजरे लखनऊ अयोध्या हाईवे पर यातायात शुरू कर दिया गया है। पटेल तिराहे से जमुरिया पुल के उस पार तक भीषण जलभराव के कारण पिछले तीन दिन से आवागमन बंद किया गया था। हालांकि अभी अभय नगर कमरिया बाग के पुल पर आवागमन बंद है क्योंकि पुल कमजोर होने के कारण ढहने खतरा बढ़ गया है। 

विज्ञापन
Water logging in the city of Barabanki.
- फोटो : amar ujala

जलभराव वाले इलाकों में ट्रैक्टर चलाया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed