लखनऊ में इंदिरानगर के पंतनगर में रविवार शाम तीसरी मंजिल की निर्माणाधीन दीवार अचानक भरभराकर खाली प्लॉट में टिनशेड पर गिर गई। मलबे के नीचे दाऊद (10) की दबने से मौत हो गई। जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। दाउद के मौत पर स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
2 of 7
निर्माणाधीन दीवार अचानक भरभराकर ढहने से मची चीखपुकार
- फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से सीतापुर के महमूदाबाद निवासी अंसार उर्फ मुन्ना खुर्रमनगर के पंतनगर में आरजेड खां केप्लॉट पर टिनशेड डालकर परिवार सहित रहते हैं। पेशे से टेंपो चालक मुन्ना के मुताबिक रविवार शाम को वह और बच्चे बाहर थे। पत्नी मरियम खाना पका रही थी। पत्नी के साथ बेटा दाऊद था। इसी बीच पड़ोसी पुलिसकर्मी मनोज के निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई।
3 of 7
दीवार भरभराकर गिरी
- फोटो : अमर उजाला
दीवार का पूर मलबा टिनशेड पर आ गिरा। टिनशेड के नीचे दबे मरियम व दाऊद खुद को बचाने केलिए गुहार लगा रहे थे। लेकिन उनकी आवाज मलबे में दबी रही।
4 of 7
दीवार भरभराकर गिरी
- फोटो : अमर उजाला
एक घंटे में हटाया जा सका मलबा
दीवार गिरने पर तेज आवाज हुई तो लोगों का ध्यान उस तरफ गया। लेकिन किसी को उम्मीद नहीं थी कि मलबे के नीचे कोई दबा होगा। कुछ देर में दाऊद का पिता अंसार भी आ गया। उसने बताया कि अंदर पत्नी मरियम और बेटा दाऊद था। यह सुनने के बाद पड़ोसियों ने मलबा हटाना शुरू किया।
5 of 7
निर्माणधीन दीवार भरभराकर गिरी मची चीखपुकार
- फोटो : अमर उजाला
पड़ोसी दुकानदार शौकत के मुताबिक दीवार गिरने की आवाज सुनकर लोग पहुंच गए। करीब एक घंटे पड़ोसियों के मदद से मलबा हटाया गया। इसके बाद घायलों को लोहिया अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने दाऊद को मृत घोषित कर दिया।