दशहरा और दीपावली में यात्रियों को भीड़ से बचाने के लिए रेलवे 15 अक्तूबर से मुंबई से लेकर गांधीधाम, गोरखपुर, फैजाबाद और भागलपुर के लिए ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें लखनऊ से होकर जाएंगी।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि गांधीधाम-फैजाबाद साप्ताहिक स्पेशल (09455) 15 अक्तूबर से 31 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को गांधीधाम से शाम साढ़े पांच बजे चलेगी, जो अगली रात 11 बजे चारबाग रुकते हुए फैजाबाद पहुंचेगी। फैजाबाद-गांधीधाम साप्ताहिक स्पेशल (09456) 17 अक्तूबर से दो जनवरी तक हर बुधवार को फैजाबाद से सुबह नौ बजे चलकर दोपहर 12.10 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
इसी क्रम में गांधीधाम-भागलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (09451) गांधीधाम से 19 अक्तूबर से 28 दिसंबर तक हर शुक्रवार शाम 5.40 बजे चलकर अगली रात 1.25 बजे चारबाग पहुंचेगी। वापसी में भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल (09452) 22 अक्तूबर से 31 दिसंबर तक हर सोमवार को भागलपुर से सुबह 6.30 बजे छूटेगी, जो अगली रात 12.02 बजे चारबाग पहुंचेगी।
बांद्रा गोरखपुर (09015) 17 नवंबर से 29 दिसंबर तक हर बुधवार को बांद्रा से सुबह 6.40 बजे रवाना होकर अगले दिन 1.10 बजे चारबाग पहुंचेगी और शाम 6.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 09016 गोरखपुर से 18 नवंबर से 30 दिसंबर के बीच प्रत्येक रविवार को गोरखपुर से रात 9.20 बजे चलकर अगली रात 1.55 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
ट्रेन में तीन सेकेंड एसी, 10 थर्ड एसी, चार स्लीपर कोच होंगे। वहीं दूसरी ओर बांद्रा से गोरखपुर केलिए सुविधा स्पेशल भी चलेगी। बांद्रा गोरखपुर सुविधा स्पेशल (82909) बांद्रा से प्रत्येक शनिवार को 20 अक्तूबर से 10 नवंबर तक चलेगी। बांद्रा से ट्रेन सुबह 6.40 बजे छूटेगी, जो दोपहर 1.10 बजे चारबाग पहुंचेगी। वापसी में 82910 गोरखपुर से प्रत्येक रविवार 21 अक्तूबर से 11 नवंबर के मध्य गोरखपुर से रात 9.20 बजे चलकर अगली रात 1.55 बजे ट्रेन लखनऊ पहुुंचेगी।