लखनऊ पुलिस की मनमानी और बर्बरता ने शनिवार तड़के एपल के सेल्स मैनेजर विवेक की जान ले ली। पुलिसकर्मियों के इशारे पर मैनेजर ने गाड़ी नहीं रोकी तो सिपाही ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे युवक के सिर में जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। कार में मौजूद युवक की महिला सहयोगी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सिपाहियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उन्हें बर्खास्त भी कर दिया गया है। विवेक हत्याकांड की एकमात्र चश्मदीद सना को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। यहां तक कि घटना के करीब एक से डेढ़ घंटे के भीतर ही पुलिस ने उससे तहरीर भी लिखवा ली थी।
विवेक हत्याकांड की एकमात्र चश्मदीद ने बताई पुलिसिया बर्बरता की दास्तां, यहां सुनें
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 29 Sep 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन