यूपीः युवक की हत्या के विरोध में जला दिया थाना, पूरे जिले में हाईअलर्ट
यूपी के बाराबंकी में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत हो जाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस थाने को आग लगाने के साथ पुलिस कर्मियों कों जमकर पीटा।
यूपीः युवक की हत्या के विरोध में जला दिया थाना, पूरे जिले में हाईअलर्ट
बाराबंकी में सोमवार को बड़ी घटना हुई। पुलिस की हिरासत में एक युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने पूरे थाने को आग लगा दी। वहां खड़े वाहनों को चकनाचूर कर दिया। इस दौरान उन्हें जो भी पुलिस वाला मिला ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की।
यूपीः युवक की हत्या के विरोध में जला दिया थाना, पूरे जिले में हाईअलर्ट
इस दौरान ग्रामीणों को जो पुलिस वाला मिला उसे उन्होंने बेरहमी से पीटा। आक्रोशित लोगों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि पुलिस कुछ कर नहीं पाई। ग्रामीणों की इस पिटाई से चार पुलिस वाले गंभीर रूप से घायल हैं। एक पुलिस कर्मी गायब भी है।
यूपीः युवक की हत्या के विरोध में जला दिया थाना, पूरे जिले में हाईअलर्ट
सोमवार को बाराबंकी में सुभाष राजवंशी नाम के एक युवक पर पुलिस ने बाइक चोरी का आरोप लगाते हुए उसे अपनी हिरासत में लिया। बाद में उसे देवा कोतवाली लाया गया। ऐसी खबरें हैं कि पूछतांछ के दौरान पुलिस ने सुभाष को इतना मारा की उसकी लॉकअप में ही मौत हो गई।
यूपीः युवक की हत्या के विरोध में जला दिया थाना, पूरे जिले में हाईअलर्ट
बाद में पुलिस ने इससे बचते हुए इस घटना को आत्महत्या का रुप दे दिया। रविवार को भी इस मामले को लेकर थाने के आसपास थोड़ी हिंसा हुई थी लेकिन सोमवार को यह आक्रोश एक बड़े बवंडर में तब्दील हो गया।