{"_id":"5f2e3ccc8ebc3e3cea20241a","slug":"vikas-dubey-kanpur-encounter-news-those-making-passport-and-arms-license-of-vikas-dubey-will-be-questioned","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikas Dubey Kanpur Encounter: बिकरू कांड: विकास दुबे का पासपोर्ट और शस्त्र लाइसेंस बनाने वालों से होगी पूछताछ, सामने आएगी असलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikas Dubey Kanpur Encounter: बिकरू कांड: विकास दुबे का पासपोर्ट और शस्त्र लाइसेंस बनाने वालों से होगी पूछताछ, सामने आएगी असलियत
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिकरू कांड की जांच कर रही एसआईटी विकास दुबे पर तमाम मुकदमे होने के बाद भी पासपोर्ट और शस्त्र लाइसेंस जारी करने वाले कर्मचारियों और अफसरों से पूछताछ करेगी। इसके अलावा इस मामले में वायरल ऑडियो की भी असलियत परखी जाएगी।
2 of 5
विकास दुबे (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
प्रमुख सचिव आबकारी संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एसआईटी नौ बिंदुओं पर जांच कर रही है। एसआईटी पता लगा रही है कि विकास को 1998 से दर्ज मुकदमों में कैसे जमानत हासिल हुई, वह बरी कैसे हुआ, उसके व उसके परिवार के लोगों के नाम कितने शस्त्र लाइसेंस बने। एसआईटी ने कानपुर नगर व कानपुर देहात के अलावा आस-पास के अन्य जिलों से जानकारी तलब की है।
3 of 5
विकास दुबे फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इसमें कानपुर के उच्च पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। बिकरु कांड में मारे गए सीओ और कानपुर के एसपी ग्रामीण के बीच कथित बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें सीओ ने थाना प्रभारी विनय तिवारी और विकास दुबे के रिश्तों का खुलासा करते हुए निवर्तमान एसएसपी पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विकास दुबे कांड
- फोटो : amar ujala
नेशनल गन हाउस ने भाई को बेची थी सेमी ऑटोमैटिक राइफल
बिकरू कांड की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। विकास का भाई दीपक जिस सेमी ऑटोमैटिक राइफल को रखता था, उसे नेशनल गन हाउस से खरीदा गया था। बगैर राज्यपाल की मंजूरी के गन हाउस मालिक ऐसी राइफल नहीं बेच सकता है। लिहाजा खरीदने वाले के साथ-साथ बेचने वाला भी दोषी है। जांच में गन हाउस मालिक भी शामिल हो गया है।
विज्ञापन
5 of 5
एसएसपी अनंत देव
पूर्व एसएसपी अनंत देव ने बयान का जारी किया वीडियोः शहीद डीएसपी देवेंद्र मिश्र की मंशा पर पूर्व एसएसपी और वर्तमान डीआईजी पीएसी मुरादाबाद अनंत देव ने सवाल खड़े किए हैं। वीडियो के जरिये बयान जारी कर उन्होंने कहा सीओ ने उच्चाधिकारियों की बात रिकॉर्ड की है। इससे उसकी विश्वसनीयता कितनी होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।