ट्रेनों में बढ़ रही परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। कहीं वातानुकूलित श्रेणियों में कूलिंग सिस्टम ठप तो कहीं ओवर चार्जिंग व चादर तक के लिए वसूली की जा रही है। अब आगे की स्लाइड पर क्लिक करके पढ़ें ये पूरा मामला।
2 of 5
किन्नरों के आतंक का वीडियो बनाकर किया वायरल
- फोटो : amarujala
ट्रेनों में किन्नरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसे रोकने में आरपीएफ की कार्रवाई नाकाफी साबित हो रही है। किन्नर खुलेआम यात्रियों से वसूली व मारपीट कर रहे हैं।
ताजा मामला गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस का है। ट्रेन की जनरल बोगी में शुक्रवार को किन्नरों ने जमकर हंगामा मचाया। इसकी शिकायत रेलमंत्री से की गई है। ट्रेन संख्या 12541 गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस शुक्रवार को रवाना हुई और ट्रेन के लखनऊ पहुंचने से पहले ही किन्नरों के गिरोह ने ट्रेन में यात्रियों को घेर लिया। यात्री एमजे नबी ने शिकायत की कि ट्रेन के लखनऊ पहुंचने से पहले ही बोगी संख्या एनई-09827 में घुसे किन्नरों ने यात्रियों से वसूली करनी शुरू कर दी।
अराजकता की हद पार करते हुए सोए हुए यात्रियों की जेब में हाथ डालकर पैसे निकाल लिए। यही नहीं, जब पैसा देने से इनकार कर दिया तो एक यात्री की पिटाई भी कर दी। एमजे नबी ने किन्नरों के आतंक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल सक्रिय हुआ और आरपीएफ को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और लखनऊ आने से पहले ही किन्नर वसूली कर रफूचक्कर हो गए।
बता दें कि इससे पूर्व लखनऊ पुणे एक्सप्रेस में किन्नरों ने यात्रियों से वसूली करते हुए मारपीट की थी। घटना की खबर प्रकाशित होने पर आरपीएफ ने स्पेशल टीम गठित कर किन्नरों की तलाश शुरू की थी। लेकिन आरपीएफ का इकबाल कमजोर साबित हो रहा है और किन्नरों के आतंक पर लगाम लगती नहीं दिख रही है। हालांकि, किन्नरों की गिरफ्तारी कर उन पर कार्रवाई हो रही है। लेकिन यह कार्रवाई नाकाफी साबित हो रही है।