फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला लक्ष्य-18 में LU के कुलपति ने युवाओं को दिया सफलता का 4-डी फॉर्मूला

Sun, 08 Jul 2018 09:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 08 Jul 2018 09:06 PM IST
विज्ञापन
amar ujala lakshya 2018 education fair.
अमर उजाला लक्ष्य-18 - फोटो : amar ujala

कॅरिअर व जीवन में सही दिशा देने के लिए तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी व 'अमर उजाला' की ओर से आयोजित लक्ष्य-18 एजूकेशन फेस्ट में जानी-मानी शख्सियतों ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का पहला दिन छात्र-छात्राओं के लिए काफी रोमांचक व जानकारी भरा रहा। एक तरफ हजारों की संख्या में पहुंचे छात्र-छात्राओं को उनकी कॅरिअर संबंधी संभावनाओं के बारे में जानकारी मिली। दूसरी तरफ उन पर उपहारों की भी बरसात हुई। इससे युवाओं के चेहरे खिल उठे।



कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक व लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस मौके पर लविवि कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने कहा कि छोटे या बड़े, पढ़े या अनपढ़, सभी का कोई न कोई लक्ष्य होता है। किंतु महत्वपूर्ण लक्ष्य पाने का तरीका होता है। लक्ष्य की पवित्रता-शुद्धता जरूरी है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य का चुनाव करना बहुत कठिन काम है। ‘अमर उजाला लक्ष्य’ इसमें आपका सहयोगी बनेगा। किसी भी लक्ष्य को पाने में 4-डी (डिसीप्लिन, डिस्ट्रैक्शन, डिटरमिनेशन, डिवोशन) की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई करना सबसे आसान काम है और किसी से काम लेना सबसे मुश्किल।

amar ujala lakshya 2018 education fair.
कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक - फोटो : amar ujala

वहीं, प्रो. पाठक ने कहा कि आज के युवाओं के पास बहुत संभावनाएं हैं। जब मैंने बीटेक किया था तो गिने-चुने कॉलेज थे, आज सिर्फ यूपी में ही 675 इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। उन्होंने युवाओं से तकनीकी ज्ञान के साथ मूल्यों की भी शिक्षा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कॅरियर चुनते समय नई तकनीकी और संभावनाओं, चुनौतियों को भी ध्यान में रखना होगा।

amar ujala lakshya 2018 education fair.

कार्यक्रम में एपीएस एकेडमी, हीरालाल यादव स्कूल, अवध कॉलिजिएट, एलपीएस गोमतीनगर, विद्या आश्रम, पहल डिजाइन के छात्र-छात्राओं ने उत्साह से शिरकत की और अपनी ढेरों शंकाओं का समाधान पाया। इसके साथ ही 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने एसएमएस से अपना रजिस्ट्रेशन कराकर कार्यक्रम में शिरकत की। लक्ष्य-18 का संचालन एंकर मोहित अवस्थी ने किया। फेस्ट सोमवार को भी सुबह 10 से शाम 6 बजे तक होटल क्लार्क अवध, 8 एमजी मार्ग, हजरतगंज में आयोजित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
amar ujala lakshya 2018 education fair.
लक्ष्य-18 - फोटो : amar ujala

मोबाइल और संजू फिल्म के टिकट भी मिले
फेयर में छात्रों के लिए प्रश्न प्रतियोगिता, लकी ड्रॉ, छात्रवृत्ति टेस्ट सहित कई आयोजन किए गए। इसमें तीन छात्रों को मोबाइल, आठ को रिलीज हुई फिल्म संजू के टिकट दिए गए। इसके अलावा 12 छात्र-छात्राओं को क्विज आदि में सही जवाब देने के लिए गिफ्ट दिए गए। इनाम जीतने का मौका सोमवार को भी रहेगा, इसलिए जो छात्र-छात्राएं इसमें शामिल होना चाहते हैं वे 8588838067 पर मिस्ड कॉल देकर या सीधे आयोजन स्थल हजरतगंज स्थित होटल क्लार्क अवध में पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

विज्ञापन
amar ujala lakshya 2018 education fair.

60 फीसदी से ज्यादा अंक तो आज भी मौका
फेस्ट में सत्र 2017-18 में 12वीं कक्षा में 60 फीसदी से अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण करने वाले 1000 से ज्यादा छात्रों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। अगर आपने भी इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा 60 प्रतिशत से अधिक अंक के साथ उत्तीर्ण की है तो पहुंचें एजुकेशन फेयर में और अपना सम्मान हासिल करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed