राजकीय मेडिकल कॉलेज गोरखपुर, मेरठ, झांसी व इलाहाबाद में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत खुलने वाले विभागों के लिए शासन ने पदों का सृजन कर दिया।
चारों मेडिकल कॉलेजों के लिए कुल 63 पदों का शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। इलाहाबाद मेडिकल कॉलेज के लिए 17, गोरखपुर के लिए 18, झांसी के लिए 13 व मेरठ के लिए 15 पदों का सृजन किया गया है।
चिकित्सा शिक्षा विभाग के अनुसार इन मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशियलिटी विभाग शुरू होने हैं। इससे पहले संजय गांधी पीजीआई पहला चिकित्सा संस्थान था, जहां प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के तहत लगभग आठ साल पहले आधा दर्जन सुपर स्पेशियलिटी विभाग खोले गए थे।
4 of 5
मेडिकल छात्र
- फोटो : PTI
इसके लिए एक अलग भवन भी बनाया गया था। कानपुर व आगरा मेडिकल कॉलेज में भी प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत सुपर स्पेशियलिटी विभाग शुरू होने हैं।
5 of 5
hospital
- फोटो : hospital
इसके लिए दोनों मेडिकल कॉलेजों के पुराने भवनों को तोड़कर नए भवनों का निर्माण होगा।