{"_id":"6055b2f50f965f35206e2463","slug":"uttar-pradesh-assembly-election-2022-cycle-yatra-ends-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय पर साइकिल यात्रा का किया स्वागत, बोले- सीमा लांघ रही है भाजपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय पर साइकिल यात्रा का किया स्वागत, बोले- सीमा लांघ रही है भाजपा सरकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 20 Mar 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सपा कार्यालय पहुंचे पार्टी कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर से शुरू हुई साइकिल यात्रा का लखनऊ में सपा कार्यालय पर स्वागत किया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा के दौरान हमारे कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश दिखा ये बताता है कि 2022 में क्या होने वाला है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमे लगा दिए हैं। ये तानाशाही है। हमारे कार्यकर्ताओं पर 10 हजार मुकदमे दर्ज करवाए गए हैं 2022 में जनता इसका जवाब देगी। वहीं, किसानों को लेकर अखिलेश ने कहा सरकार किसान आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है पर किसानों को अब सरकार की असलियत पता चल गई है। उन्होंने कहा कि सरकार अब सीमाएं लांघ रही है। उन्हें पता ही नहीं है कि क्या करना है केंद्र व राज्य में दोनों ही जगह सरकार है पर किसान व युवा सब परेशान हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार ने जितना काम पांच साल में किया उतना काम कोई सरकार नहीं कर पाई है। मुख्यमंत्री जी जहां बैठते हैं वो लोकभवन हमने बनवाया है। हम मेट्रो लेकर आए। वो बताएं कि आखिर उन्होंने किन शहरों में अपनी सरकार में मेट्रो सेवा शुरू की। जहां पर भी मेट्रो का काम शुरू हुआ वो सपा सरकार में किया गया था। उन्होंने कहा कि पूरे दम से पंचायत चुनाव लड़ेंगे और इसके बाद लगातार कार्यक्रम करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि सर्वे में जब पता चलता है कि लोग नाराज हैं तो सरकार उसे डिलीट करवा देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास प्रदेश को आगे ले जाने का कोई विजन नहीं।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सपा कार्यालय पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि साइकिल यात्रा ने सरकार को हमारी ताकत का एहसास करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में रोजगार के साधन खत्म हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने खुद अपने संकल्प पत्र को गीता के बराबर बताया था लेकिन उसका क्या हुआ? वो अब सपा के शासनकाल के कार्यों को अपना बता रहे है। शिलापट्ट को तोड़कर अपना लगा रहे है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में कानून-व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर सपा का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।