फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: झुलस रहा यूपी... भीषण गर्मी और लू से 26 की मौत, आज भी प्रचंड गर्मी की चेतावनी; जानें कब से मिलेगी राहत

Sat, 15 Jun 2024 08:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 15 Jun 2024 08:47 AM IST
विज्ञापन
UP Weather Update UP is burning 26 people died due to extreme heat and heat wave warning of extreme heat today
UP Weather Update - फोटो : अमर उजाला
आसमान से आग बरसाती धूप, चढ़ता पारा, झुलसा देने वाली लू से प्रदेश को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही। शुक्रवार को भी भीषण गर्मी रही। इसके चलते बहराइच, बांदा, चित्रकूट और महोबा का एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, पूर्वांचल के वाराणसी, मिर्जापुर, बलिया, गाजीपुर और कुशीनगर में 21 लोगों की मौत हो गई। 


मौसम विभाग ने कहा है कि अभी ऐसी ही गर्मी झेलनी होगी। शुक्रवार को प्रयागराज 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। कानपुर में मामूली सा बदलाव रहा, यहां पर तापमान 46.7 और हमीरपुर 46.2 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के ज्यादातर शहर लू की चपेट में रहे।
UP Weather Update UP is burning 26 people died due to extreme heat and heat wave warning of extreme heat today
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के मुताबिक 17 जून तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

 
UP Weather Update UP is burning 26 people died due to extreme heat and heat wave warning of extreme heat today
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों में मानसून महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में पहुंचने के आसार हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Weather Update UP is burning 26 people died due to extreme heat and heat wave warning of extreme heat today
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बिहार में मानसून में आने के बाद ही यूपी इसके प्रवेश के अनुकूल परिस्थितियों का पता चल सकेगा। हालांकि यहां मानसून के पहुंचने की सामान्य तारीख 18 जून और लखनऊ में पहुंचने की तारीख 23 जून है।
विज्ञापन
UP Weather Update UP is burning 26 people died due to extreme heat and heat wave warning of extreme heat today
फाइल फोटो - फोटो : संवाद
मथुरा में आंधी में विद्युतकर्मी की खंभे से गिरकर मौत
मथुरा में शुक्रवार दोपहर में आफत भरी आंधी आई। गोवर्धन में विद्युत खंभे पर चढ़े एक लाइनमैन राकेश (45) की आंधी के झोंके से नीचे गिरने पर मौत हो गई।

वहीं, शहर कोतवाली इलाके के कृष्णा नगर में जैन चौरासी संस्था के आश्रम की बिल्डिंग की दीवार तीन मकानों पर गिर गई। इसमें चार साल की बच्ची सहित नी लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed