फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Weather: मौसम ने अचानक लिया यू-टर्न, घने कोहरे के साथ बढ़ी ठिठुरन; बारिश का अलर्ट... पढ़ें अपने जिले का हाल

Thu, 23 Jan 2025 03:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Jan 2025 03:16 PM IST
सार

UP Weather News: यूपी में मौसम ने अचानक यू-टर्न ले लिया है। गुरुवार को घने कोहरे के साथ ठिठुरन और गलन बढ़ गई। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आगे पढ़ें और जानें अपने जिले का हाल...

विज्ञापन
UP Weather Update Sudden change in weather is being seen cold increased with dense fog Rain alert
UP Weather: मौसम ने अचानक लिया यू-टर्न - फोटो : अमर उजाला

यूपी की राजधानी लखनऊ सहित अवध क्षेत्र में मौसम ने गुरुवार को अचानक यू-टर्न लिया। दो दिन धूप खिलने से पारा उछला, जो गुरुवार सुबह घने कोहरे और ठंड के साथ एकदम से बढ़ गया। इससे गलन और ठिठुरन बढ़ गई। वाहन गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए लाइट जलाकर रेंगते हुए दिखे। 



वहीं स्कूली बच्चों और आफिस जाने वाले लोगों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग अलाव के पास बैठकर ठंड से बचाव करते नजर आए। सड़कों पर एक तरह से सन्नाटा छाया रहा। अति आवश्यक होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। मौसम विभाग के अनुसार आज बारिश के भी आसार हैं।

UP Weather Update Sudden change in weather is being seen cold increased with dense fog Rain alert
कोहरे के बीच लाइट जलाकर रेंगते वाहन - फोटो : संवाद
यूपी के ज्यादातर हिस्सों में पिछले दो दिनों से धूप खिलने से दिन के पारे में उछाल देखने को मिला है। साथ ही ठंड में कमी आई है। तराई के इलाकों में कोहरे और सर्दी का असर बरकरार है। मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक प्रदेश के पश्चिमी हिस्से के कुछ जिलों में गुरुवार को बूंदाबांदी के आसार हैं। 
 
UP Weather Update Sudden change in weather is being seen cold increased with dense fog Rain alert
कोहरे के बीच लाइट जलाकर बच्चों को लेने जाता स्कूली वाहन - फोटो : संवाद
प्रदेश में तमाम जगहों पर वर्ष 2021 के बाद जनवरी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। 30 डिग्री के साथ वाराणसी सबसे गर्म और सात डिग्री के साथ अयोध्या सबसे ठंडा रहा। गुरुवार को प्रदेश के तराई समेत 48 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Weather Update Sudden change in weather is being seen cold increased with dense fog Rain alert
सर्दी और गलन के बीच पैदल कोचिंग जाती छात्रा - फोटो : संवाद
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से गुरुवार को पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, गाजियाबाद, नोएडा आदि में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे पहले बुधवार को यूपी के कुछ तराई जिलों को छोड़कर ज्यादातर इलाकों में अच्छी धूप खिली। तपिश भरी धूप की वजह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी भी दिखी। 
विज्ञापन
UP Weather Update Sudden change in weather is being seen cold increased with dense fog Rain alert
रोटी भी जरूरी है...ठंड से भी बचना है, चाहर ओढ़कर महिला को छोड़ने जाता रिक्शा चालक - फोटो : संवाद
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बृहस्पतिवार को पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं कई इलाकों में सुबह से ही घना कोहरा देखने को मिलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed