फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather in UP: खत्म हुआ इंतजार... यूपी में इस दिन दस्तक देगा मानसून; जानें कब होगी पहली तेज बारिश

Sun, 23 Jun 2024 08:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 23 Jun 2024 08:57 AM IST
विज्ञापन
UP Weather Forecast Today Heavy rain is expected in UP from tomorrow, monsoon will cover in five to six days
UP Weather - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण पश्चिम मानसून अभी तक बिना किसी बड़ी बाधा के आगे बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार में मानसून पहुंच गया है और इन राज्यों में उसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। 


महाराष्ट्र के शेष भाग और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी अगले तीन से चार दिन के भीतर मानसून के पहुंच जाने की उम्मीद है। उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सोमवार से मानसून से पहले भारी बारिश होने के भी आसार हैं।
UP Weather Forecast Today Heavy rain is expected in UP from tomorrow, monsoon will cover in five to six days
कल यूपी में हो सकती है बारिश। - फोटो : अमर उजाला
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मानसून अपनी उत्तरी सीमा की तरफ सामान्य गति से बढ़ रहा है। अगले 5-6 दिन में मानसून पूरे उत्तर प्रदेश को कवर कर लेगा। 

 
UP Weather Forecast Today Heavy rain is expected in UP from tomorrow, monsoon will cover in five to six days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मानसून के अपने निर्धारित समय 27-28 जून तक दिल्ली, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में पहुंचने की उम्मीद है। सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उपहिमालयी प. बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Weather Forecast Today Heavy rain is expected in UP from tomorrow, monsoon will cover in five to six days
बारिश - फोटो : संवाद
कई जगहों पर हुई झमाझम बारिश
प्रदेश में शनिवार को कई इलाकों में मानसून पूर्व बारिश हुई। पूरे प्रदेश में 1.8 मिमी. औसत बारिश हुई। सर्वाधिक 27.2 मिमी बरसात बांदा में रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में हो रही मानसून पूर्व बारिश से दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। 
 
विज्ञापन
UP Weather Forecast Today Heavy rain is expected in UP from tomorrow, monsoon will cover in five to six days
बदला मौसम - फोटो : संवाद
इससे लू की स्थिति पूरी तरह से समाप्त हो गई। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तीन-चार दिन में प्रदेश में मानसून का आगमन तय है। इससे पहले 24 से 26 जून के दौरान पूर्वांचल के कुछ जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। वज्रपात भी हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed