शीतलहर से कांप रहे प्रदेश में ठंड शनिवार को और बढ़ी। पारे में हर जगह भारी गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम दो डिग्री तापमान के साथ चुर्क और कानपुर सबसे ठंडे रहे। बरेली में पारा 2.9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का।
2 of 5
यूपी में सर्दी का कहर
- फोटो : अमर उजाला
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक रविवार को भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। इसके बाद मौसम में कुछ सुधार संभव है। शनिवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूप भी खिली पर गलन इस कदर हावी थी कि लोगों ने घरों में ही रहना मुनासिब समझा। इस गलन के पीछे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 10 डिग्री से ज्यादा का अंतर होना बताया गया। गाजीपुर में तो दिन का तापमान 20.7 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि अन्य शहरों में यह 10 से 13 के बीच रहा। शाम होते-होते कई जिले फिर कोहरे की आगोश में समा गए।
3 of 5
यूपी में सर्दी का कहर
- फोटो : अमर उजाला
यहां चार डिग्री से नीचे पारा
इटावा 3.8, फतेहरपुर 3.2, मुजफ्फरनगर तीन, आगरा 3.2, लखनऊ, झांसी, शाहजहांपुर और मेरठ में चार डिग्री।
4 of 5
यूपी में सर्दी का कहर
- फोटो : अमर उजाला
तराई में भीषण सर्दी
बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा समेत प्रदेश के तराई वाले जिलों में भीषण सर्दी का दौर जारी है। इन जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में लोग दिन भर अलाव के पास बैठे दिखे। इन जिलों में न्यूनतम तापमान पांच से सात डिग्री में बीच रिकॉर्ड किया गया।
5 of 5
यूपी में सर्दी का कहर
- फोटो : अमर उजाला
अवध में सभी जिलों में शनिवार को भी भीषण सर्दी का क्रम जारी रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। अयोध्या, गोंडा, बहराइच और रायबरेली समेत लगभग सभी जिलों में रात का तापमान पांच से छह डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। दिन का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। जिससे दिन में भी ठंड महसूस हुई।