फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: जिस थानेदार की छत्रछाया में बढ़ा छांगुर... उसने लखनऊ में खरीदी करोड़ों की जमीन; जमीनों पर कराया था कब्जा

Wed, 06 Aug 2025 10:29 AM IST
शाहरुख खान अभिषेक राज, अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक राज, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 06 Aug 2025 10:29 AM IST
सार

जिस थानेदार की छत्रछाया में छांगुर बाबा बढ़ा। उसने लखनऊ में करोड़ों की जमीन खरीदी। उसने ही छांगुर के विरोधियों पर मुकदमा दर्ज कराने से लेकर जमीनों और मकानों पर कब्जा तक कराया था।

विज्ञापन
UP police officer under whose protection Chhangur grew up bought land worth crores Lucknow got land occupied
छांगुर बाबा(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बलरामपुर के तत्कालीन पुलिस अधिकारियों से अवैध धर्मांतरण के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर की मिलीभगत रही। आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने छांगुर, नीतू , नवीन व महबूब सहित 10 के विरुद्ध दर्ज मुकदमों में इसका जिक्र किया है। अब बात सिस्टम की गठजोड़ से आगे। 


असल में जिस कोतवाल की छत्रछाया में छांगुर बढ़ा, उसने लखनऊ में करोड़ों की जमीन खरीदी है। अपर मुख्य सचिव, गृह एवं गोपन विभाग को भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि उतरौला में छांगुर ने करीब 2010 से ही जड़ जमाना शुरू कर दिया था। 

 
UP police officer under whose protection Chhangur grew up bought land worth crores Lucknow got land occupied
अवैध धर्मांतरण का आरोपी छांगुर व ढहाये गए उसके ठिकाने। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
एक चर्चित कोतवाल ने छांगुर और उससे जुड़े लोगों को हर तरह से मदद की। उनके कहने पर विपक्षियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। कुछ जमीनों और मकानों पर कब्जा भी कराया। इसके बदले छांगुर ने पानी की तरह पैसा बहाया। 

 
UP police officer under whose protection Chhangur grew up bought land worth crores Lucknow got land occupied
बलरामपुर के मधपुर उतरौला से छांगुर को ले जाती एटीएस। (फाइल फोटो)
संबंधित कोतवाल ने इसी दौरान लखनऊ में करीब 15 हजार स्क्वायर फीट जमीन खरीदी। वह भी इकाना क्रिकेट स्टेडियम के पास। यहां अभी जमीन की औसत कीमत करीब चार हजार रुपये प्रति स्क्वायर फीट है। बाजार भाव के अनुसार जमीन की अभी कुल कीमत करीब छह करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP police officer under whose protection Chhangur grew up bought land worth crores Lucknow got land occupied
बलरामपुर के मधपुर उतरौला में स्थित छांगुर का घर। (फाइल फोटो)
अब सवाल यह है कि इतने गंभीर मामले में नाम जुड़ने के बाद भी उस चर्चित कोतवाल पर तत्कालीन पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई क्यों नहीं की? अब जब छांगुर के पूरे गिरोह से पर्दा हटना शुरू हुआ और कार्रवाई का दायरा बढ़ा तो वही कोतवाल देवीपाटन मंदिर में करीब रोज ही माथा टेकने पहुंच रहा है।
विज्ञापन
UP police officer under whose protection Chhangur grew up bought land worth crores Lucknow got land occupied
बलरामपुर के मधपुर उतरौला में स्थित छांगुर का घर ईडी की टीम (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
बलरामपुर पुलिस और छांगुर का गठजोड़ आ रहा सामने
धर्मांतरण के सादुल्लानगर कनेक्शन के बाद धीरे-धीरे बलरामपुर पुलिस और छांगुर का गठजोड़ सामने आने लगा है। यह अलग बात है कि तत्कालीन जिलाधिकारी अरविंद सिंह की जांच रिपोर्ट अब भी फाइलों में दबी शासन में धूल फांक रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed