फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हृदयविदारक तस्वीरें: मासूम को सड़क किनारे बिठाया... फिर महिला ने खुद को लगा ली आग; इसलिए उठाया आत्मघाती कदम

Wed, 07 Aug 2024 10:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 07 Aug 2024 10:49 AM IST
विज्ञापन
Up News Woman Set Herself on Fire in Lucknow Under Critical Condition News in Hindi
women tries to burn herself - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव की महिला ने मंगलवार सुबह गौतमपल्ली में खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। पुलिसकर्मियों व राहगीरों ने किसी तरह से आग बुझाई और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत नाजुक है। पुरवा थाना क्षेत्र के छत्ताखेड़ा निवासी अंजली (32) अपने दो साल के बेटे को लेकर सुबह करीब सवा नौ बजे ई रिक्शा से गोल्फ क्लब चौराहे के पास पहुंची। कुछ देर तक इधर उधर बेटे को गोद में लेकर घूमती रही। फिर जनेश्वर मिश्रा ट्रस्ट के गेट नंबर तीन के सामने बेटे को बिठाकर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाला और आग लगा ली।
Up News Woman Set Herself on Fire in Lucknow Under Critical Condition News in Hindi
women tries to burn herself - फोटो : अमर उजाला
लपटों से घिरी महिला को बचाने की जद्दोजहद में लोग जुट गए। पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। जब तक आग बुझा पाए तब तक महिला का 90 फीसदी शरीर जल चुका था।
Up News Woman Set Herself on Fire in Lucknow Under Critical Condition News in Hindi
women tries to burn herself - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सिविल अस्पताल में शुरुआती इलाज के बाद केजीएमयू के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में उसको भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Up News Woman Set Herself on Fire in Lucknow Under Critical Condition News in Hindi
women tries to burn herself - फोटो : अमर उजाला
इसलिए उठाया आत्मघाती कदम
अंजली ने दो अगस्त को पति देशराज व अन्य ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि दहेज के लिए प्रताड़ित कर धमकी देकर मारपीट की।
विज्ञापन
Up News Woman Set Herself on Fire in Lucknow Under Critical Condition News in Hindi
women tries to burn herself - फोटो : अमर उजाला
चार अगस्त को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के दफ्तर में पुलिस के कार्रवाई न करने की शिकायत की थी। इसके बाद पुरवा पुलिस ने अंजली के पति और देवर बब्लू को जेल भेजा था। अन्य आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर वह लखनऊ आईं और यह कदम उठाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed