{"_id":"66286d379bf416b7a107b463","slug":"up-lok-sabha-election-2024-samajwadi-party-chief-akhilesh-yadav-may-be-contest-from-kannauj-lok-sabha-seat-2024-04-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? इस सीट पर भतीजे का कटेगा टिकट, खुद मैदान में उतरेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? इस सीट पर भतीजे का कटेगा टिकट, खुद मैदान में उतरेंगे
Wed, 24 Apr 2024 09:10 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 24 Apr 2024 09:10 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav
- फोटो : एएनआई
समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव को लेकर फूंक-फूंककर कदम रख रही है। कई सीटों पर उम्मीदवारों का एलान होने के बाद फिर से नए प्रत्याशियों का एलान किया गया। यानि पहले जिस प्रत्याशी के नाम का एलान किया, उसका टिकट काटकर दूसरे को दिया गया है।
Akhilesh Yadav
- फोटो : एएनआई
सपा नेतृत्व के नजदीकी सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता और नेता अखिलेश यादव के ही कन्नौज से चुनाव लड़ने की मांग कर रहे थे। उन्होंने अखिलेश यादव से अपना फैसला बदलने की गुजारिश की है।
Akhilesh Yadav
- फोटो : एएनआई
इसके चलते अखिलेश यादव ने खुद चुनाव लड़ने का फैसला लिया। हालांकि समाजवादी पार्टी की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव 25 अप्रैल को कन्नौज सीट से नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Akhilesh Yadav
- फोटो : एएनआई
इससे पहले खबर यह थी कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके पीछे सियासी निहितार्थ हैं। वह उत्तर प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाना चाहते हैं और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए यूपी में बने रहना चाहते हैं।
विज्ञापन
Akhilesh Yadav
- फोटो : एएनआई
फ्लैशबैक में जाएं तो अखिलेश यादव ने मैनपुरी के करहल से विधायक बनने के बाद आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष का पद खुद संभाला। चाचा शिवपाल के साथ आने के बाद नेता प्रतिपक्ष के पद को लेकर कयासबाजी शुरू हुई, लेकिन वे अपने फैसले पर अडिग रहे।