फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुख्यमंत्री को राज्यपाल ने बांधी राखी, बालिकाओं ने सीएम के साथ मनाया त्योहार, देखें खास तस्वीरें

Thu, 15 Aug 2019 05:56 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 15 Aug 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
up governor anandiben tied rakhi to cm yogi, story in photos
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टीका लगाती राज्यपाल आनंदीबेन - फोटो : amar ujala

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन और सरकार के बीच संवैधानिक रिश्ते की डोर को स्नेह की डोर से मजबूत किया। रक्षाबंधन पर बृहस्पतिवार को राज्यपाल आनंदीबेन ने राजभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राखी बांधी। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के घर पहुंचकर उन्हें भी राखी बांधी।

up governor anandiben tied rakhi to cm yogi, story in photos
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राखी बांधती राज्यपाल - फोटो : amar ujala

आमतौर पर राज्यपाल राजभवन में राखी बंधवाते रहे हैं। लेकिन आनंदीबेन पटेल प्रदेश की दूसरी महिला राज्यपाल हैं। जानकार बताते हैं कि पहली बार राज्यपाल ने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को राखी बांधी है। 

up governor anandiben tied rakhi to cm yogi, story in photos
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन - फोटो : amar ujala
इसके बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के 7 कालिदास मार्ग स्थित आवास पर पहुंची। उन्होंने उप मुख्यमंत्री मौर्य के राखी बांधी और मिठाइयां भेंट कीं। मौर्य ने राज्यपाल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
up governor anandiben tied rakhi to cm yogi, story in photos
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन - फोटो : amar ujala

इसके बाद राज्यपाल आनंदी बेन उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के ऐशबाग स्थित आवास पर पहुंचीं। उन्होंने उप मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा के भी राखी बांधी और मिठाई खिलाई। राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के भी आवास पर पहुंचकर उन्हें राखी बांधी।

विज्ञापन
up governor anandiben tied rakhi to cm yogi, story in photos
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

दिव्यांग बच्चों ने राखी बांधी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने निवास पांच कालीदास मार्ग पर कई बच्चियों से राखी बंधवाई। इसमें विकालांग बच्चियां भी शामिल रहीं। वहीं, राज्यपाल आनंदीबेन ने रक्षाबंधन पर राजभवन में दिव्यांग बच्चों को भी राखी बांधी। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी आश्रम की बहिनों ने भी राज्यपाल और राजभवन के कर्मचारियों को राखी बांधी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed