फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कम्प्यूटर शिक्षकों की भर्ती के लिए हो जाईये तैयार, सदन में डिप्टी सीएम ने दी जानकारी

Fri, 22 Dec 2017 01:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 22 Dec 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
up government will appoint the computer teacher in primary school
Demo Pic

उप मुख्यमंत्री एवं विधान परिषद में नेता सदन डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि सरकारी स्कूलों में कम्प्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कम्प्यूटर विषय के 1548 सहायक अध्यापकों की भर्ती करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से की जा रही 9342 शिक्षकों  की भर्ती में कम्प्यूटर विषय के सहायक अध्यापक के पद भी शामिल हैं।

up government will appoint the computer teacher in primary school
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा

बृहस्पतिवार को विधान परिषद में कार्य स्थगन प्रस्ताव के दौरान निर्दल दल के उमेश द्विवेदी, चेत नारायण सिंह, कांति सिंह और राज बहादुर चंदेल ने स्कूलों में कम्प्यूटर अनुदेशकों के खाली पदों का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण कम्प्यूटर अनुदेशक के 4000 पद समाप्त किए गए हैं।

up government will appoint the computer teacher in primary school
computer

विद्यालयों में कम्प्यूटर शिक्षा पूर्ण रूप से बंद हो गई है। विद्यालयों में 10-12 लाख की लागत से बनी कम्प्यूटर लैब धूल फांक रही है। नेता सदन डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि पिछली सरकार के समय कम्प्यूटर अनुदेशक के पद समाप्त किए गए थे। भाजपा सरकार ने कम्प्यूटर विषय के 1548 सहायक अध्यापक भर्ती की कार्यवाही शुरू की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed