यूपी पुलिस देश में अपनी तरह की पहली ‘डायल-एफआईआर’ योजना शुरू करने जा रही है। इसके तहत लोग थाने गए बगैर फोन से ही एफआईआर दर्ज करा सकेंगे।
पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस की आपात सेवा ‘डायल-100’ पर औसतन रोजाना 20 हजार शिकायतें दर्ज होती हैं। इनमें वाहन चोरी जैसी कई शिकायतों के संबंध में फोन से भी एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है।
3 of 5
यूपी-100
- फोटो : Amar Ujala / file photo
इसे ध्यान में रखकर ‘डायल-100’ पर मिलने वाली शिकायतों के संबंध में एफआईआर दर्ज कराने के लिए जल्द ही ‘डायल एफआईआर’ शुरू करने की तैयारी है। इसके तहत लोगों को एफआईआर दर्ज कराने के लिए सिर्फ पुलिस की आपात सेवा वाले फोन नंबर पर शिकायत दर्ज करानी होगी।
4 of 5
up dial 100
- फोटो : amar ujala
100 से ज्यादा नए कमांडो को प्रशिक्षण
डीजीपी ने बताया कि यूपी पुलिस आतंकवाद रोधी और प्रतिक्रिया नेटवर्क का भी विस्तार कर रही है। इसके लिए 100 से ज्यादा नए कमांडो को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें महिला कर्मियों का पहला बैच भी शामिल है। इसका मकसद एटीएस को मजबूत बनाना है।
5 of 5
up dial 100
- फोटो : amar ujala
अपराधियों की फोटो की ऑनलाइन डोजियर
डीजीपी के अनुसार, यूपी पुलिस अपराधियों की तस्वीरों की ऑनलाइन डोजियर तैयार कर रही है। इसे पुलिसकर्मियों को दिए गए 22000 नए आईपैड पर मुहैया कराया जाएगा।