फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Constable Exam: सिपाही भर्ती परीक्षा में नया अपडेट... आवेदन में आधार नंबर नहीं तो दो घंटे पहले करें ये काम

Sat, 17 Aug 2024 03:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 17 Aug 2024 03:21 PM IST
विज्ञापन
UP Constable Recruitment Exam New update in constable recruitment exam Aadhaar number is not in application
UP Constable Recruitment - फोटो : अमर उजाला
सिपाही सीधी भर्ती की दोबारा होने वाली लिखित परीक्षा में जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन में अपने आधार नंबर का उल्लेख नहीं किया है, उन्हें अनिवार्य रूप से दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर जाकर आधार कार्ड का सत्यापन कराना होगा। अन्य अभ्यर्थियों को भी इसी तरह दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पूर्व किसी को भीतर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बोर्ड ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 8867786192 और 9773790762 जारी किया है।


 
UP Constable Recruitment Exam New update in constable recruitment exam Aadhaar number is not in application
डीजी राजीव कृष्णा - फोटो : X: @Rajeevkrishna69
उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष डीजी राजीव कृष्णा ने बताया कि अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए उनके परीक्षा केंद्रों वाले जिलों की सूची शुक्रवार को वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
UP Constable Recruitment Exam New update in constable recruitment exam Aadhaar number is not in application
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से तीन दिन पहले वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। बता दें कि सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को रोजाना दो पालियों में होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Constable Recruitment Exam New update in constable recruitment exam Aadhaar number is not in application
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
फरवरी में हुई परीक्षा के लिए करीब 48 लाख आवेदन आए थे, जिन्हें दोबारा परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। सॉल्वरों पर नकेल कसने के लिए बोर्ड तकनीक का इस्तेमाल करेगा। दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले के खिलाफ सख्त कानूनी होगी।
विज्ञापन
UP Constable Recruitment Exam New update in constable recruitment exam Aadhaar number is not in application
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
लड़कियों के परीक्षा केंद्र पड़ोसी जिले में
डीजी ने बताया कि महिला अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र उनके गृह जिले के पड़ोसी जिले में आवंटित किए गए हैं। वहीं पुरुष अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र दूसरे मंडल में बनाया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed