यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। पहली पाली में कड़ी निगरानी के बीच परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया। इससे पहले सघन चेकिंग के बाद छात्र-छात्राओं को केंद्र में प्रवेश दिया गया।
2 of 7
up board
- फोटो : amar ujala
किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए हर परीक्षा केंद्र पर पुलिस टीम भी तैनात की गई है। अधिकारी भी टीम के साथ केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं, नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए इस बार केंद्रों पर सीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।अफसर सीसीटीवी पर भी कड़ी निगरानी कर रहे हैं।
3 of 7
up board
- फोटो : amar ujala
पहली पाली की परीक्षा सुबह 7:30 बजे से 10:45 तक चली। इसमें हाईस्कूल की गृह विज्ञान की परीक्षा हुई। इंटरमीडिएट में हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र का एग्जाम हुआ। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:15 तक होगी। इसमें में सामान्य हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।
4 of 7
up board
- फोटो : amar ujala
फर्स्ट शिफ्ट में परीक्षा देकर निकले छात्र-छात्राओं ने बताया कि सेंटर में प्रवेश करते ही हिदायत दे गई कि नकल करने की कोशिश न करें, सीसीटीवी की नजर आप सब पर है। प्रश्नपत्र के बारे में हाईस्कूल और इंटर के परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर सामान्य था।
5 of 7
up board
- फोटो : amar ujala
बता दें कि इस बार की परीक्षा में कुल 66,37,018 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें से हाईस्कूल में 36,55,691 और इंटरमीडिएट में 29,81,327 परीक्षार्थी हैं। पूरे प्रदेश में कुल 8549 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 1521 संवेदनशील और 566 परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील चिह्वित किए गए हैं।