फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Big News: बसों के पहिए जाम दौड़ रहा खर्च का मीटर, मेडिकल कॉलेज में रैगिंग; हापुड़ में हिस्ट्रीशीटर की हत्या

Fri, 08 May 2026 06:00 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, लखनऊ
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 08 May 2026 06:00 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

विज्ञापन
UP Big News Ragging reported at medical college in prayagraj History-sheeter murdered in Hapur
UP Big News - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़ें' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

UP Big News Ragging reported at medical college in prayagraj History-sheeter murdered in Hapur
यूपी रोडवेज की बसें - फोटो : अमर उजाला

बड़ौत डिपो में धूल फांक रहीं 30 रोडवेज बसें

बड़ौत डिपो में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए एक वर्ष पहले खरीदी गईं 85 बसों में से 30 बसें डिपो में खड़ी धूल फांक रहीं हैं। चालक-परिचालकों की कमी के कारण करीब साढ़े दस करोड़ रुपये कीमत की ये बसें अभी तक सड़क पर नहीं उतर सकी हैं। विभाग इन बसों पर हर महीने करीब सवा दो लाख रुपये टैक्स भी जमा कर रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
UP Big News Ragging reported at medical college in prayagraj History-sheeter murdered in Hapur
मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

मेडिकल कॉलेज में जूनियर महिला डॉक्टरों के साथ रैगिंग

प्रयागराज स्थित मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में रैगिंग से जुड़ा एक वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर छाया रहा। 58 सेकंड के वीडियो में जूनियर महिला डॉक्टरों के साथ रैगिंग और उत्पीड़न की बात सामने आ रही है। दूसरी तरफ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय ने ऐसी किसी भी प्रकार की जानकारी और शिकायत मिलने की बात से साफ इनकार किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Big News Ragging reported at medical college in prayagraj History-sheeter murdered in Hapur
हापुड़ में हिस्ट्रीशीटर की हत्या - फोटो : अमर उजाला

हापुड़ में हिस्ट्रीशीटर की हत्या

हापुड़ के मोहल्ला अलीनगर में दूध लेकर घर लौट रहे हिस्ट्रीशीटर प्रॉपर्टी डीलर राशिद उर्फ लंबू (40) को पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश में सरेराह चाकुओं से गोद दिया। परिजन और पुलिस घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से मोहल्ले में दहशत फैल गई। पुलिस ने छोटे भाई की तहरीर पर चार सगे भाइयों समेत पांच के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
UP Big News Ragging reported at medical college in prayagraj History-sheeter murdered in Hapur
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद, दोषी वृद्ध ने लगा लिया फंदा

उरई के सिरसा कलार थाना क्षेत्र में हाईकोर्ट से उम्रकैद की सजा पाए वृद्ध ने बुधवार रात नलकूप की कोठी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिथऊपुर गांव में 42 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में स्थानीय कोर्ट ने उन्हें उम्रकैद सुनाई थी। हाईकोर्ट से जमानत पर छूटे थे। वृद्ध के पुत्र ने बताया कि हाईकोर्ट ने चार मई को उनकी उम्रकैद की सजा बरकरार रखी थी। वकील से यह जानकारी मिलने के बाद से जेल जाने के भय से वह परेशान थे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed