{"_id":"61ab33b5c92061447201b77d","slug":"ultimate-karate-league-starts-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अल्टीमेट कराटे लीग का धमाकेदार आगाज: पहले मुकाबले में यूपी रेबल्स का जीत से आगाज, दिल्ली ब्रेवहार्ट को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्टीमेट कराटे लीग का धमाकेदार आगाज: पहले मुकाबले में यूपी रेबल्स का जीत से आगाज, दिल्ली ब्रेवहार्ट को हराया
खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 04 Dec 2021 02:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मैन ऑफ द मैच रोहित तिवारी के करिश्माई प्रदर्शन की बदौलत यूपी रेबल्स ने अल्टीमेट कराटे लीग (यूकेएल) में धमाकेदार आगाज किया। टीम ने आसान मुकाबले में दिल्ली ब्रेवहार्ट को 166-136 अंकों के अंतर से पराजित किया।
यूपी बैडमिंटन अकादमी में शुरू हुई लीग के पहले मुकाबले में गर्ल्स बाउट के आधार पर टास दिल्ली के नाम रहा और टीम ने पहले डिफेंड का फैसला किया। यूपी की ओर से रोहित ने पहली रेड में दिल्ली की टीम को झकझोर दिया और तीनों खिलाड़ियों को मात दी।
धमाकेदार शुरुआत के बाद यूपी टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। मध्यांतर तक रेबल्स की टीम ने 124-69 के विशाल अंतर से बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ में दिल्ली के खिलाड़ियों ने वापसी की लेकिन शुरुआती अंक खोने के कारण मुकाबला जीत नहीं सके।
2 of 5
- फोटो : amar ujala
मैच के दौरान विजेता टीम से रोहित ने गजब का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा अंक बनाए। लीग के तहत शनिवार को मुंबई निंजा बनाम बंगलूरू किंग्स और पंजाब फाइटर्स बनाम पुणे डिवाइन के बीच मैच खेले जाएंगे।
3 of 5
- फोटो : amar ujala
इससे पहले प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मौके पर राजा कौशलेंद्र सिंह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार समेत अन्य मौजूद रहे। इस अवसर पर गायिका अकीरा ने अपने गानों से खेलप्रेमियों को रोमांचित कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।