बलरामपुर के उतरौला कोतवाली क्षेत्र के बकसरिया गांव में रविवार को सुबह अचानक मिट्टी की जर्जर दीवार ढहने से दो मासूमों की मलबे में दबकर मौत हो गई। दोनों बच्चे मौसेरे भाई-बहन हैं तथा अपने नाना के घर आए थे। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अफसरों ने शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया। हादसे में एक साथ दो मासूमों की मौत होने से गांव में मातम पसर गया।
मिट्टी की दीवार ढहने से भाई-बहन की नीचे दबकर मौत, तस्वीरें
टीम डिजिटल/अमर उजाला, बलरामपुर
Updated Sun, 17 Apr 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन