{"_id":"571344634f1c1b520f10fbe7","slug":"two-died-in-a-wall-collapse-in-balrampur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिट्टी की दीवार ढहने से भाई-बहन की नीचे दबकर मौत, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी की दीवार ढहने से भाई-बहन की नीचे दबकर मौत, तस्वीरें
Sun, 17 Apr 2016 08:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, बलरामपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, बलरामपुर
Updated Sun, 17 Apr 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बलरामपुर के उतरौला कोतवाली क्षेत्र के बकसरिया गांव में रविवार को सुबह अचानक मिट्टी की जर्जर दीवार ढहने से दो मासूमों की मलबे में दबकर मौत हो गई। दोनों बच्चे मौसेरे भाई-बहन हैं तथा अपने नाना के घर आए थे। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अफसरों ने शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया। हादसे में एक साथ दो मासूमों की मौत होने से गांव में मातम पसर गया।
2 of 4
गांव निवासी मोहम्मद नासिर ने बताया कि रविवार को उनके घर आए जीशान (5) पुत्र मोहम्मद अली तथा सोना (4) पुत्री मोहम्मद निजाम गांव की दुकान पर टॉफी खरीदने गए थे। लौटते समय रास्ते में चंद्रभान यादव के मकान की मिट्टी की जर्जर दीवार अचानक भरभरा कर दोनों मासूमों के ऊपर गिर गई। मलबे में दबी सोना की मौके पर ही मौत हो गई।
3 of 4
ग्रामीणों ने मिट्टी के नीचे दबे जीशान को बाहर निकाला तो उसकी सांस चल रही थी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में जीशान की मौत हो गई। सोना ग्राम परसा थाना गौरा चौकी जनपद गोंडा की निवासी थी, जबकि जीशान ग्राम जुड़ावन थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर का रहने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दोनों बच्चे अपने नाना मोहम्मद नासिर के घर ननिहाल आए थे। उतरौला तहसीलदार आरपी वर्मा, एसआई महिमानाथ उपाध्याय व राजस्व निरीक्षक वेदव्रत मिश्रा ने मासूमों के शवों का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया। मलबे में दबकर दो बच्चों की अचानक मौत होने से गांव में मातम पसर गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।