फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ: गर्लफ्रेंड के साथ सुनसान इलाके में खड़ी कार में मिली अधेड़ की लाश, दो पन्ने के सुसाइड नोट से खुला राज

Tue, 13 Apr 2021 04:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 13 Apr 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
Two dead bodies found in a car in Lucknow cantt, police investigate.
मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ कैंट इलाके के एनसीसी मेस के पास सुनसान स्थान पर सोमवार देर रात करीब नौ बजे एक कार खड़ी मिली। आर्मी की पेट्रोलिंग टीम ने उसे देखा और नजदीक से छानबीन की। कार के अंदर संजय निगम (50) और आशा अग्रवाल (35) का शव पड़ा था। दोनों को गोली लगी थी। महिला को सीने में गोली लगी थी। वहीं संजय को माथे के बीच में। पुलिस के मुताबिक, प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। महिला की हत्या के बाद संजय ने खुदकुशी की है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। अधिकारी छानबीन कर रहे हैं।

Two dead bodies found in a car in Lucknow cantt, police investigate.
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आबिदी के मुताबिक, मूलरूप से कैंट के रामदास का हाता निवासी संजय निगम शेफ किचन के नाम से रेस्टोरेंट चलाते हैं। वह परिवार के साथ गोमतीनगर इलाके में रहते थे। रामदास हाता का आवास उन्होंने किराए पर उठा रखा था। सोमवार रात करीब नौ बजे संजय की कार एनसीसी मेस के पास सुनसान इलाके में मिली। कार के अंदर चालक वाली सीट पर संजय निगम का खून से लथपथ शव पड़ा था। वहीं बगल की सीट पर एक महिला का शव पड़ा था। दोनों को गोली लगी थी। आर्मी की पेट्रोलिंग टीम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की।

Two dead bodies found in a car in Lucknow cantt, police investigate.
- फोटो : अमर उजाला

रिटायर्ड फौजी की निकली कार
एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आबिदी के मुताबिक, पुलिस ने पड़ताल शुरू की। कार के नंबर के आधार पर मालिक का नाम व पता निकाला गया। कार संतोष शर्मा के नाम से पंजीकृत थी। वह तेलीबाग के रहने वाले हैं। पुलिस संतोष के घर गई। वहां पता चला कि कुछ दिन पहले कार को उन्होंने संजय निगम के हाथ बेची थी। कार का कागज अभी ट्रांसफर नहीं किया था। पुलिस ने संतोष के परिजनों को साथ लेकर संजय निगम के कैंट के रामदास हाता स्थित आवास पर गई जहां पता चला कि वह गोमतीनगर में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two dead bodies found in a car in Lucknow cantt, police investigate.
- फोटो : अमर उजाला

लाइसेंसी रिवाल्वर से चली थीं चार गोलियां
प्रभारी निरीक्षक कैंट नीलम राणा के मुताबिक, कार में संजय निगम के पास से एक .32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर मिली। जिससे चार गोलियां चलने की पुष्टि हुई है। दो गोलियां मिस हो गई थीं। वहीं एक गोली महिला और एक गोली संजय को लगी थी। पुलिस ने रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया है। उसमें चार गोलियां बरामद हुई है। जिसमें से दो गोलियां मिस बताई जा रही हैं। पुलिस रिवाल्वर को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक संजय निगम का पत्नी से विवाद चल रहा है। पुलिस के अनुसार, उनका किसी महिला से संबंध था।

विज्ञापन
Two dead bodies found in a car in Lucknow cantt, police investigate.
घटनास्थल पर मौजूद फोरेंसिक टीम। - फोटो : अमर उजाला

आर्मी ने की शराब पीने के संदेह पर छानबीन
पुलिस के मुताबिक, रात करीब नौ बजे आर्मी की पेट्रोलिंग टीम उधर से निकली तो संदेह हुआ। नाइट कर्फ्यू के दौरान कार संदिग्ध हालत में खड़ी देख टीम उसके करीब गई। आर्मी पेट्रोलिंग टीम को अंदर बैठकर शराब पीने वालों की आशंका थी। इस पर नजदीक गई। जहां अंदर जोड़े का शव देखकर होश उड़ गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। दो शव मिलने की सूचना पर इंस्पेक्टर नीलम राणा, एसीपी डॉ. अर्चना सिंह, एडीसीपी एसएम कासिम आबिदी, डीसीपी संजीव सुमन, जेसीपी क्राइम नीलाब्जा चौधरी पहुंचे। सभी अधिकारियों ने पड़ताल की जिसके बाद पुलिस ने दावा किया कि महिला की हत्या के बाद संजय ने खुद को गोली से उड़ाया है। मामले की जांच की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed