हरियाणा की ब्रांडेड शराब का पौव्वा बनाकर बेंचते रहे, दो धरे गए
(कानपुर साउथ)कानपुर साउथ के पनकी साइड नंबर-एक में आबकारी विभाग की टीम ने गुरुवार को लाखों की अवैध शराब के कारोबार का खुलासा किया है। टीम ने हरियाणा से तस्करी करके लाई गई करीब 20 लाख रुपये की अवैध शराब और बियर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
हरियाणा की ब्रांडेड शराब का पौव्वा बनाकर बेंचते रहे, दो धरे गए
इनमें से एक बैंक से निलंबित असिस्टेंट मैनेजर है, जबकि मुख्य आरोपी आबकारी टीम के हत्थे नहीं चढ़ा। टीम को फैक्ट्री से कई ब्रांडेड कंपनियों की शराब, होलोग्राम, देशी और अंग्रेजी शराब के रैपर, खाली बोतलें और सील करने वाली मशीन भी मिली है। मामले की जानकारी होने पर एडीएम सिटी भी मौके पर पहुंचे।
हरियाणा की ब्रांडेड शराब का पौव्वा बनाकर बेंचते रहे, दो धरे गए
आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त देवराज सिंह यादव ने दोपहर के वक्त अपनी टीम के साथ पनकी साइड नंबर-वन के एच-ब्लाक स्थित घंटाघर निवासी आशीष गुप्ता की फैक्ट्री में छापा मारा। फैक्ट्री से भागने की कोशिश कर रहे गोविंद नगर निवासी केवल कृष्ण मेहता और बिहार निवासी मनोज गुप्ता को टीम ने दबोच लिया।
हरियाणा की ब्रांडेड शराब का पौव्वा बनाकर बेंचते रहे, दो धरे गए
टीम फैक्ट्री के भीतर दाखिल हुई तो यहां भारी मात्रा में अवैध शराब, बियर की पेटियों का ढेर नजर आया। इनमें रायल स्टेग, ग्रीन लेबल और मेकडॉवल ब्रांड की 93 पेटी शराब और हैवर्ड व किंगफिशर ब्रांड की 100 पेटी बियर भी रखी थी। सभी पर हरियाणा की मोहर थी। इसके अलावा मौके से एक मारुति कार, भारी मात्रा में खाली बोतलें, करीब एक लाख होलोग्राम, करीना ब्रांड के देशी और अंग्रेजी शराब के ब्राडेंड कंपनियों के रैपर और ढक्कन भी मिले।
हरियाणा की ब्रांडेड शराब का पौव्वा बनाकर बेंचते रहे, दो धरे गए
छापे की सूचना पर सीओ गोविंदनगर भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच मौके पर पहुंचे एडीएम सिटी आरोपियों से पूछताछ के बाद बताया कि बरामद हुई अवैध शराब की कीमत करीब बीस लाख रुपये है। फैक्ट्री को राजू भाटिया नाम के व्यक्ति ने किराया पर लिया था, उसकी तलाश की जा रही है। किराएदार व उसके साथियों के साथ ही फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा।