{"_id":"6b00491943b7fcb23201f5ac","slug":"up-subhaspa-hits-back-at-akhilesh-yadav-s-claims-on-seat-sharing-says-fake-list-released-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सुभासपा ने सीट बंटवारे को लेकर अखिलेश के दावों पर किया पलटवार, कहा- फर्जी सूची जारी की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सुभासपा ने सीट बंटवारे को लेकर अखिलेश के दावों पर किया पलटवार, कहा- फर्जी सूची जारी की गई
Fri, 20 Nov 2026 06:50 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 20 Nov 2026 06:50 PM IST
सार
UP Assembly elections: यूपी में ओपी राजभर और अखिलेश यादव के बीच वार-पलटवार का नया दौर शुरू हो गया है। अब ताजा मामला एक सूची को लेकर है।
विज्ञापन
इसी सूची को लेकर सुभासपा ने प्रतिक्रिया दी है।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा एनडीए गठबंधन में शामिल सुभासपा द्वारा 36 सीटें मांगने के दावे के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने अखिलेश के दावों का जवाब देते हुए कहा कि वह फर्जी सूची जारी करने के बजाय अपने गठबंधन और राजनीतिक मर्यादा की चिंता करें। वह अपनी राजनीतिक हताशा की वजह से ऐसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
अरविंद राजभर ने कहा कि किसी राजनीतिक दल की आंतरिक बातचीत और सीटों से जुड़ी चर्चाओं को इस तरह सार्वजनिक करके उसका मजाक उड़ाना राजनीतिक शिष्टाचार और गठबंधन की मर्यादा के अनुरूप नहीं है। गठबंधन में सीटों की मांग करना किसी भी राजनीतिक दल का लोकतांत्रिक अधिकार है।
विज्ञापन
36 सीटों की मांग को एनडीए से बाहर निकलने का बहाना बताना निराधार और भ्रामक है। सीटों की चर्चा को गठबंधन टूटने की कहानी बनाकर पेश करना उनकी अपनी राजनीतिक व्याख्या हो सकती है, लेकिन इससे सुभासपा की राजनीतिक पहचान और संगठनात्मक ताकत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। एनडीए गठबंधन में कोई विघटन होने की संभावना भी नहीं है। अखिलेश की साजिशें कभी सफल नहीं होंगी। उनको सुभासपा के राजनीतिक वजूद की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आप हमारी सीटों का हिसाब लगाने के बजाय अपने राजनीतिक गठबंधन, अपने सहयोगियों और उनके सम्मान का हिसाब रखिए। हमें किसी के राजनीतिक प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
