तुषार कपूर ने खोला बहन एकता की ढेर सारी अंगूठियों का राज
क्या कूल हैं हम 3 के प्रमोशन के लिए एक्टर तुषार कपूर और एक्ट्रेस क्लाडिया शुक्रवार को अमर उजाला ऑफिस पहुंचे। यहां उन्होंने बताया अपनी फिल्म के बारे में और भी बहुत कुछ...
तुषार कपूर ने खोला बहन एकता की ढेर सारी अंगूठियों का राज
बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर अपनी फिल्म क्या कूल हैं हम 3 के प्रमोशन के लिए शुक्रवार को लखनऊ आए। यहां अमर उजाला ऑफिस में उन्होंने अपनी फिल्म, पापा जीतेंद्र, बहन एकता कपूर, यूपी के सीएम से लेकर लखनऊ के टुंडे कबाब तक पर बात की।
तुषार कपूर ने खोला बहन एकता की ढेर सारी अंगूठियों का राज
शहर में प्रमोशन के लिए आए तुषार और क्लॉडिया की छोटी सी मुलाकात यूपी के सीएम अखिलेश यादव से हुई। इस मुलाकात के बारे में तुषार ने चहकते हुए बताया, यूपी के सीएम तो बड़े कूल हैं। वह मेरी ही उम्र के हैं। उन्हें फिल्मों के बारे में भी काफी जानकारी है।
तुषार कपूर ने खोला बहन एकता की ढेर सारी अंगूठियों का राज
वह यूपी और यूपी के सीएम से इतने प्रभावित दिखे कि उन्होंने ये तक कहा कि वह बालाजी तक ये बात जरूर पहुंचाएंगे कि यूपी में या यूपी की कहानी पर फिल्म बनाने के बारे में सोचें। तुषार ने बताया कि वह पहले कई बार लखनऊ आ चुके हैं और यहां आकर टुंडे कबाब खाना नहीं भूलते। आगे देखें, क्या है जीतेंद्र का रिएक्शन...
तुषार कपूर ने खोला बहन एकता की ढेर सारी अंगूठियों का राज
तुषार से जब पूछा गया कि वह लगातार एडल्ट कॉमेडी कर रहे हैं इस पर उनके पापा का क्या रिएक्शन होता है? इस पर उनका जवाब था, पापा मेरी फिल्मों पर कुछ नहीं कहते। वह ऐसी फिल्में देखते भी नहीं, उनकी पसंद अलग है। मैं फिल्मों को लेकर उनसे राय भी नहीं लेता। फिल्म में कहानी हो भी और चीजें एक लिमिट तक हो उन्हें दिक्कत नहीं।