फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाराबंकी में स्कूल जा रहे दो छात्रों को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौत

Wed, 30 Nov 2016 02:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखन्ऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखन्ऊ Updated Wed, 30 Nov 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन
truck hits two students in barabanki

घने कोहरे ने पहले दिन ही दो छात्रों की जान ले ली। दोनों छात्र मंगलवार सुबह एक  ही साइकिल से भिटरिया स्थित स्कूल जा रहे थे कि हाईवे पर बाराबंकी से फैजाबाद की ओर जा रहे एक ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आसपास के गुस्साए ग्रामीणों ने चार घंटे तक नेशनल मार्ग जाम कर हंगामा किया। ग्रामीणों ने कई वाहनों व पुलिस जीप पर भी पथराव किया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक को गिरफ्तार किया है। इस हादसे के बाद चार घंटे से भी अधिक समय तक हाईवे जाम होने के चलते कई किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लगी रही।

truck hits two students in barabanki

रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर मजरे सादुल्लापुर निवासी शरद (14) पुत्र मनोज अपने ममेरे भाई शिवम (15) पुत्र राजेंद्र वर्मा निवासी ग्राम प्यारेपुर सरैया थाना सफदरगंज के साथ मंगलवार को एक ही साइकिल से स्कूल जा रहा था। मोहम्मदपुर कीरत चौराहे के पास हाईवे पार कर डिवाइडर के बीच में खड़े हो गए। तभी बाराबंकी से फैजाबाद की ओर जा रहे एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और साइकिल सवार छात्रों को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनोें छात्र ट्रक के पहिए में फंसकर काफी दूर तक घिसटते चले गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

truck hits two students in barabanki

जिसके बाद पहुंचे ग्रामीणों व पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों छात्रों के शव को ट्रक की पहियों से बाहर निकलवाया। हादसा घने कोहरे के कारण होना बताया जा रहा है। दोनों छात्र भिटरिया स्थित आधुनिक इंटर कालेज के कक्षा 9 के छात्र थे। हादसा करने वाले ट्रक व उसके चालक को पकड़कर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
truck hits two students in barabanki

हाईवे पर ट्रक की टक्कर से दो छात्रों की मौत के हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चार घंटे तक नेशनल हाइवे जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने यहां पर कई ट्रक व वाहनों पर पथराव किया जिससे वाहनों के शीशे आदि टूट गई। जिस ट्रक से यह हादसा हुआ था वह उसके चालक को पुलिस ने अपनी जीप में बैठा लिया जिसके बाद ग्रामीण चालक को बाहर निकालने पर अड़ गए और पथराव करना शुरू कर दिया। यही नहीं यहां पहुंचे पुलिस कर्मियों व प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों के बीच काफी नोक झोंक हुई जिसके बाद ग्रामीणों के पथराव से पुलिस का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
truck hits two students in barabanki

हाल यह था कि हाईवे मार्ग के दोनों ओर काफी जाम लग गया। जिसके बाद पहुंचे एएसपी शफीक अहमद, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह आदि अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को किसी तरह से समझा बुझाकर शांत कराया। मृतक के पिता ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर पुलिस को दी है।  एएसपी शफीक अहमद ने कहा कि पुलिस द्वारा दोषी ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए इस दुख की घड़ी में संयम बरतने की बात कही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed