फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रेन की जबरदस्त टक्कर से खाई में गिरा ट्रक, तस्वीरें

Fri, 02 Dec 2016 09:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 Dec 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
truck collapse with train in balrampur

एक मानव रहित क्रॉसिंग पर तेज की जोरदार टक्कर से ट्रक खाई में जाकर गिरा। ट्रक के परखच्चे उड़ गए। हादसा बलरामपुर के महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र में सुबह हुआ। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना में ट्रेन का इंजन भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

truck collapse with train in balrampur

गोंडा से गोरखपुर जा रही सवारी गाड़ी (75008) सुबह जैसे ही रतोहा गांव के निकट पहुंची कि तभी गाड़ी के सामने मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर एक खाली ट्रक सामने आ गया। ट्रेन ट्रक के पिछले हिस्से पर जोरदार ठोकर मारते हुए आगे निकल गई। ट्रक क्रॉसिंग के निकट एक खाई में गिर गया।

truck collapse with train in balrampur

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, क्रॉसिंग पार करते समय ट्रक अचानक बंद हो गया था। ट्रेन आता देख ट्रक का चालक व क्लीनर वाहन पटरी पर ही छोड़कर भाग निकले। ठोकर के कारण ट्रेन का इंजन भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
truck collapse with train in balrampur

आरपीएफ थाना बलरामपुर के इंस्पेक्टर नयन सिंह पीरमाल तथा देहात थानाध्यक्ष राज कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। स्टेशन अधीक्षक कौवापुर आरएन कनौजिया ने घटना के संबंध में ट्रेन के चालक, सहायक चालक तथा गार्ड का बयान दर्ज कर उच्चाधिकारियों को भेजा है। ट्रक के मालिक तथा चालक की पुलिस तलाश कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed