{"_id":"584140fd4f1c1be665de7a18","slug":"passengers-protest-at-amausi-airport-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फ्लाइट लेट होने से परेशान यात्रियों का जमकर प्रदर्शन, लगाए ‘जय श्रीराम’ के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाइट लेट होने से परेशान यात्रियों का जमकर प्रदर्शन, लगाए ‘जय श्रीराम’ के नारे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 02 Dec 2016 04:03 PM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर फ्लाइट लेट होने से नाराज यात्रियों ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले कई यात्रियों ने इंडिगो फ्लाइट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हैदराबाद जाने वाले कई बीमार यात्रियों ने सुनवाई न होने की शिकायत की वहीं गुस्साए यात्रियों ने जय श्रीराम के नारे लगाए।
फ्लाइट लेट
- फोटो : amar ujala
जानकारी के मुताबिक अमौसी एयरपोर्ट पर गुरुवार रात कई फ्लाइट्स लेट रहीं जिसके चलते यात्रियों को काफी असुविधा हुई। सबसे ज्यादा दिक्कतें इंडिगो एयरलाइन्स के यात्रियों को झेलनी पड़ी। गुरुवार को रात नौ बजे हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट 12 बजे तक नहीं पहुंची। फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना मिली तो यात्री भड़क गए।
प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
फ्लाइट इंडिगो 6e-732 के यात्रियों का हंगामा देखकर उनसे टिकट कैंसिल करवाने के लिए कहा गया। कुछ लोगों ने तो टिकट कैंसिल करवा लिया लेकिन कुछ लोग भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
यात्रियों के काफी बवाल के बाद शुक्रवार की फ्लाइट के टिकट इश्यू किए गए लेकिन खाने और रुकने की व्यवस्था नहीं की गई जिससे यात्रियों का गुस्सा बढ़ गया।
विज्ञापन
फ्लाइट लेट
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार सुबह 10.30 की फ्लाइट के लिए लोग पहुंचे लेकिन धीरे-धीरे फ्लाइट का टाइम बढ़ाया जाता रहा। ये देख यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और नारेबाजी, जय श्रीराम के नारे और शोर-शराबे के साथ प्रदर्शन किया।