फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ में पर्यटन विभाग सैलानियों पर रखेगा अब सीधी नजर, जानिए कैसे

Mon, 09 Apr 2018 03:42 PM IST
नीरज ‘अम्बुज’, अमर उजाला, लखनऊ
नीरज ‘अम्बुज’, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 09 Apr 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
Tourism department will look at travel behaviour of tourists
- फोटो : डेंमो
लखनऊ में पर्यटन विभाग ने पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए ये प्लानिंग की है। पूरी खबर जानने के लिए आगे की स्लाइड पर क्लिक करें।
Tourism department will look at travel behaviour of tourists
- फोटो : डेंमो
आने वाले पर्यटकों की हर पसंद और नापसंद को लेकर अब पर्यटन विभाग ज्यादा सजगता बरतेगा।वह क्या खाते या खरीदते हैं। कहां घूमते हैं और वहां कैसे पहुंचते हैं। इसे लेकर विभाग टूरिस्टों का डाटा बैंक बनाने जा रहा है। इस डाटा बैंक के आधार पर पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधा और उनके सत्कार पर फोकस किया जाएगा।
Tourism department will look at travel behaviour of tourists
- फोटो : डेंमो
इतना ही नहीं सोशल मीडिया के जरिए भी पर्यटकों से संपर्क बनाए रखा जाएगा। इन सबके पीछे मंशा, लखनऊ में पर्यटन को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देना है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की यह अपनी तरह की अनोखी पहल है। होटलों से लेकर ऐतिहासिक धरोहरों और एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशनों से बस अड्डों तक पर पर्यटकों का रिकॉर्ड दर्ज होगा, जिसे पर्यटन विभाग कम्पाइल करेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Tourism department will look at travel behaviour of tourists
- फोटो : डेंमो
पर्यटकों के ट्रेवेल बिहेवियर को लेकर गणना कराई जा रही है। इस बाबत पर्यटन महानिदेशालय की ओर से सभी क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारियों को पत्र भेजा जा चुका है। इसके बाद होटलों, पर्यटन केंद्रों, टूर-ट्रेेवलरों को प्रोफॉर्मा भेजने का काम जल्द शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
Tourism department will look at travel behaviour of tourists
- फोटो : डेंमो
अधिकारियों का दावा है कि पर्यटकों का डाटा बैंक तैयार हो जाने से योजनाओं को बनाने में मदद मिलेगी। पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। यातायात से लेकर सुरक्षा तक पर फोकस किया जा सकेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed