फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ मेट्रो की सवारी कर खिल गए मेधावियों के चेहरे, जानें-क्या-क्या किया

Tue, 03 Oct 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 03 Oct 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Toppers enjoy metro journey in Lucknow.

‘अमर उजाला’ के ‘मेधावी छात्र सम्मान उत्सव’ में शिरकत करने वाले यूपी के होनहारों ने मंगलवार शाम मेट्रो का आनंद लिया। इनमें से कई ऐसे थे जिन्होंने पहली बार मेट्रो में सफर किया और इसे लेकर उनका उत्साह देखने लायक था। विद्यार्थियों ने मेट्रो डिपो का दौरा कर तकनीकी कार्यों की भी जानकारी ली।

Toppers enjoy metro journey in Lucknow.

ट्रांसपोर्टनगर स्टेशन पहुंचे छात्र-छात्राओं के दल ने प्रवेश से लेकर टिकट वितरण आदि की जानकारी ली और फिर मेट्रो में सवार हुए। इस दौरान सभी के चेहरे खिले हुए थे। ट्रेन जैसे ही आगे बढ़ी विद्यार्थियों ने ऊंचाई से शहर के नजारे को मोबाइल में कैद करना शुरू कर दिया। कोई मेट्रो की फोटो ले रहा था तो कोई दोस्तों संग सेल्फी लेने में व्यस्त था।

Toppers enjoy metro journey in Lucknow.

जिस भी स्टेशन पर मेट्रो रुकती मेधावी उत्साह से उसकी जानकारी लेने लगते। सफर के दौरान ट्रेन कृष्णानगर, शृंगारनगर, आलमबाग, आलमबाग बस अड्डा, मवइया, दुर्गापुरी होते हुए चारबाग पहुंची। मेट्रो को लेकर मेधावियों के उत्साह का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि वे इससे ही वापस ट्रांसपोर्टनगर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Toppers enjoy metro journey in Lucknow.

मेट्रो में पहली बार सफर कर रहे मथुरा के मेधावी योगेंद्र सोलंकी ने कहा कि मेट्रो या बुलेट ट्रेन देश की उन्नति और न्यू इंडिया के लिए बहुत जरूरी है। कुशीनगर की शिवानी कन्नौजिया ने कहा कि मेट्रो में बैठने का अहसास सुखद है। यह जाम से तो बचाएगी ही विकास की रफ्तार को भी बढ़ाएगी। अन्य विद्यार्थियों ने भी मेट्रो को विकास की रफ्तार का संवाहक बताया।

विज्ञापन
Toppers enjoy metro journey in Lucknow.

इससे पहले मेधावी ट्रांसपोर्टनगर स्थित डिपो पहुंचे और मेट्रो के संचालन और रखरखाव की तकनीकी जानकारी ली। उन्होंने निरीक्षण बे लाइन, डिपो नियंत्रण केंद्र, ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर (ओसीसी) आदि का भी दौरा किया। विद्यार्थियों ने सेल्फी संग इस दौरे को हमेशा के लिए यादगार बनाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed