फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डीसीएम ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, चीख रहे थे मासूम भाग गया चालक, जोखिम में पड़ी बच्चों की जान

Wed, 17 Jul 2019 03:14 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 17 Jul 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
school van accident in lucknow on iim road, no student injured
दुर्घनाग्रस्त स्कूल वैन - फोटो : amar ujala
लखनऊ में काकोरी के जागर्स पार्क चौराहे पर मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे स्कूली वैन को तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में वैन सवार 14 बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसा होते ही चालक डीसीएम लेकर भाग गया। बच्चों के मुताबिक स्कूल वैन चालक ने मोबाइल का ईयर फोन लगा रखी थी। राहगीरों के मुताबिक डीसीएम का चालक नाबालिग था। हादसे के बाद वैन चालक भी मासूमों को वैन में फंसा छोड़कर वहां निकल भागा। राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी ने बच्चाें को वैन से बाहर निकाला। इसके बाद थाने को सूचना दी। हालांकि हादसे के संबंध में देर शाम तक इंस्पेक्टर व चौकी प्रभारी दुबग्गा बेखबर ही रहे।

 
school van accident in lucknow on iim road, no student injured

हरदोई रोड स्थित दशहरी गांव के पास सेंट पीयर्स स्कूल है। काकोरी के जागर्स पार्क इलाके के कई बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं। बच्चों को स्कूल लाने ले जाने के लिए वैन लगी है। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे माल के ससपन निवासी श्याम सुंदर अपनी वैन से 13 बच्चों को लेकर जागर्स पार्क चौराहे के पास छोड़ने जा रहा था। जाम के कारण मछली मंडी चौराहे से उसने सर्विस रोड से जागर्स पार्क की तरफ वैन मोड़ दी। चौराहे के पास पहुंचा था कि मड़ियांव की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक तेज झटके के कारण वैन में अंदर बैठे बच्चे चोटिल हो गए।

school van accident in lucknow on iim road, no student injured
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

जागर्स पार्क चौराहे के पास दोपहर में जब हादसा हुआ तो वैन चालक बाहर निकला। इसके बाद वैन की हालत देखी। हादसे से सहमे बच्चे रोने बिलखने लगे। वैन चालक श्याम सुंदर बच्चों की चीख को अनसुना कर वहां से भाग गया। बच्चों की चीख सुनकर राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पीआरवी (पुलिस रेस्पांस व्हीकल) पहुंची। पीआरवी के जवानों ने बच्चों को वैन से बाहर निकाला। वहां बच्चों से पूछताछ कर परिवारीजनों को सूचना दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस वैन के बच्चों के परिवारीजन चौराहे के पास से ले जाते थे। हादसे की सूचना मिलते ही वहां पहुंचे। बच्चों को सुरक्षित देखा और वहां से बिना कुछ कहे ही घर लेकर चले गए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
school van accident in lucknow on iim road, no student injured
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

क्षमता से अधिक बैठा रखे थे बच्चों को
पुलिस के मुताबिक स्कूल वैन हादसे के बाद उससे सफर करने वाले कई बच्चों से पूछताछ की गई। इसमें सामने आया कि वैन चालक ने मानक का खुला उल्लंघन किया था। वैन में क्षमता से दो गुना बच्चे बैठाए गये थे। वैन में श्रेयांशी, सज्जाद, आनंद, अद्विता, नैतिक सहित कुल 14 बच्चे बैठे थे। सभी बच्चों ने बताया कि वैन चालक रोज इतने ही बच्चों को लेकर आता और जाता था। अक्सर कई बच्चों को बैठने की जगह नहीं मिलती तो वह एक-दूसरे के गोद में बैठ जाते थे।


 
विज्ञापन
school van accident in lucknow on iim road, no student injured
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
दोनों चालकों की लापरवाही से जोखिम में पड़ी बच्चों की जान
पुलिस ने देर शाम को स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू की तो कई चौकाने वाले सामने आए। पुलिस के मुताबिक बच्चों ने बताया कि वैन चालक मोने ने मोबाइल पर ईयर फोन लगाकर गाना सुन रहा था। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि डीसीएम हादसे के बाद कुछ दूरी पर जाकर रूका। डीसीएम से चालक वाली सीट से जो लड़का उतरा वह नाबालिग था। बाद में दूसरी तरफ से उतरे व्यक्ति ने डीसीएम स्टार्ट किया और वहां से निकल गये। पुलिस आसपास के इलाके में डीसीएम के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। वहीं स्कूल प्रबंधन हादसे की जानकारी होने से इनकार कर दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed