फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी देखने से मना किया, नहीं मानी तो कह दिया-तलाक, तलाक, तलाक

Thu, 13 Apr 2017 02:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 13 Apr 2017 02:45 PM IST
विज्ञापन
 three stories of triple talaaq.

टीवी देखने से मना किया, नहीं मानी और दे दिया तलाक, दहेज में मोटर साइकिल नहीं मिली तो कह दिया तलाक। ऐसे ही छोटे-छोटे मामलों की शिकार राजधानी की महिलाओं ने मोदी सरकार से तीन तलाक खत्म करने की मांग की है। साथ ही इसकी पैरवी करने वाले उलमा से नाराजगी जताई है।

 three stories of triple talaaq.

बुधवार को बेगमात रायल फैमिली ऑफ अवध के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम में तीन महिलाओं ने मोदी सरकार से तीन तलाक को पूरी तरह प्रतिबंधित करने की मांग की है। संगठन की अध्यक्ष फराहना मालिकी ने बताया कि तीन तलाक के सैकड़ों मामलों में ये तीन मामले अभी सप्ताह भर पहले के हैं। तीनों महिलाओं के पतियों ने छोटो-छोटी बातों पर तलाक देकर इनका सुखी संसार उजाड़ दिया।

 three stories of triple talaaq.
demo pic

टीवी देखने पर दिया तलाक
गोमतीनगर की शबनम का निकाह उन्नाव के वजीर से हुआ था। पति को टीवी पर सीरियल देखना पसंद नहीं था। कई बार मना किया। 25 साल गुजर गए और चार बच्चे भी बड़े हो गए, लेकिन एक दिन टीवी देखने पर तीन बार तलाक बोल कर घर से निकाल दिया। शबनम कहती हैं कि तीन तलाक का गलत फायदा उठाने वाले मुल्ला व मौलवी को सबसे पहले सजा देने का प्रावधान किया जाए और तीन तलाक प्रतिबंधित किया जाए। वह इस वक्त अपने बच्चों के साथ बिना पति के रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
 three stories of triple talaaq.

दहेज में नहीं मिली मोटरसाइकिल तो दिया तलाक
उजरियांव गांव की रहने वाली रेहाना का निकाह अकबरनगर के फिरोज से हुआ। दो माह पहले हुए निकाह के बाद पति का दहेज उत्पीड़न चलता रहा। शुरू में मजाक मजाक में दहेज का ताना दिया गया। बाद में इसे लेकर ससुराल पक्ष सख्त हो गया। मोटर साइकिल की मांग होती रही। एक दिन मारपीट कर घर से निकाल दिया और तीन बार तलाक कह दिया। रेहाना बताती हैं कि दो माह में ही उनके सपने बिखर गए। तीन तलाक को रोका जाना चाहिए।

विज्ञापन
 three stories of triple talaaq.

बेटी जन्मी तो पति ने दिया तलाक
काकोरी की फिरदौस का निकाह मोहम्मद कासिम से हुआ। साल भर में बेटी पैदा होते ही पति व ससुराल पक्ष का रुख बदल गया। पहले मानसिक और शरीरिक उत्पीड़न शुरू हुआ। बाद में पति मोहम्मद कासिम ने एक मौलवी से मिल कर उसे तीन बार तलाक बोल कर बेघर कर दिया। दो साल की मासूम बेटी को लेकर वह दर दर भटकी। कहीं कोई सहारा नहीं मिला। फिरदौस कहती हैं कि तीन तलाक के नाम पर जिंदगी बरबाद करने के लिए शरीयत का गलत फायदा उठाने वालों के खिलाफ  सरकार जल्द कार्रवाई करे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed