फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आप कुछ हटकर दिखना चाहतीं हैं तो इन साड़ियों को करें ट्राइ, लोग कह उठेंगे wow

Tue, 02 Jul 2019 04:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 02 Jul 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
three new look of saree prepared by fashion designer Deepika
फैशन ट्रेंड - फोटो : अमर उजाला

आप साड़ी पहनना चाहती हैं, लेकिन कैसे पहनें? क्योंकि पहनना नहीं आता। पुरानी कई साड़ियां रखी हैं, इनका अब क्या करें? इतने सारे कंफ्यूजन का हल हम लेकर आए हैं आपके लिए। पहले तो हम ये बता दें कि अन्य परिधानों की तरह साड़ियां भी किसी बुटिक में बनवाई जा सकती है।

three new look of saree prepared by fashion designer Deepika
फैशन ट्रेंड - फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं आप अपनी पुरानी साड़ी को भी न्यू लुक दे सकती हैं, बस उसके साथ ब्लाउज कुछ ट्रेंडी बनवा लीजिए। फैशन डिजाइनर दीपिका द्वारा तैयार ये तीन लुक खास आपके लिए...।



 
three new look of saree prepared by fashion designer Deepika
फैशन ट्रेंड - फोटो : अमर उजाला
टीनएजर्स की पहली पसंद बनी स्कर्ट साड़ी
फ्रेशर्स पार्टी हो या फेयरवेल का मौका। या फिर किसी दोस्त की शादी। कुछ हटकर दिखना चाहती हैं तो आपके लिए खास है स्कर्ट साड़ी। दीपिका बताती हैं कि भावना की क्रेप पर बनी इस येलो साड़ी को जरदोजी वर्क से सजाया गया है। प्लीट्स, पल्लू सब बने हुए हैं। उसी कपड़े की ब्लाउज पर भी जरदोजी की एम्ब्रॉयडरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
three new look of saree prepared by fashion designer Deepika
फैशन ट्रेंड - फोटो : अमर उजाला
ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी विद बेल्ट एंड कोटी
दीपिका ने कॉटन लिनेन के फैब्रिक को थान से कटवाया। स्ट्राइप्स होने के कारण ये कुछ अलग लुक दे रहे हैं। ब्लैक एंड व्हाइट का ये कॉम्बीनेशन ध्यान खींचता है। इसे साथ कोटी स्टाइल में कॉटन का फुल ब्लाउज तैयार किया गया है और बेल्ट का इस्तेमाल किया गया है। गर्मी के दिन में कॉटन फैब्रिक और लाइट कलर दोनों ही खूब फबते हैं। इसे आप ऑफिस पार्टी में भी पहनकर जा सकते हैं।
विज्ञापन
three new look of saree prepared by fashion designer Deepika
फैशन ट्रेंड - फोटो : अमर उजाला
वेल स्लीव्स ब्लाउज संग रिटायर साड़ी
निधि पुरी के वार्डरोब में रखी मैंगो येलो कलर की चंदेरी की साड़ी रिटायर हो चुकी थी। डिजाइनर दीपिका ने उन्हें साड़ी को वार्डरोब से हटा देने के बजाय नया ब्लाउज बनवाने की सलाह दी। फिरोजी रंग के कपड़े का चुनाव किया और बेल स्लीव्स की ये ब्लाउज बना दी। इसमें एक तरफ जरदोजी की एम्ब्रॉयडरी की गई है। दीपिका का कहना है कि पुरानी साड़ी को नया लुक देने के लिए डिजाइर ब्लाउज बनवाया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed