फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

... तो इस तरह चारबाग स्टेशन जाना शुरू हुआ रिक्शा, पढ़ें ये रोचक किस्सा

Sat, 07 Jul 2018 04:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 07 Jul 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
there was restriction on rickshaw from main road to station in 1956-57
- फोटो : डेमो
बहुत से लोगों को शायद यह पढ़कर आज भरोसा न हो कि आजादी मिलने के एक दशक बाद तक लखनऊ के कई इलाके सिर्फ रईसों और साहब लोगों की  मोटर कारों के लिए ही रिजर्व थे। इन इलाकों में साधन से जाने के लिए मोटर कार जरूरी थी। मोटर कार नहीं है तो सिर्फ पैदल जाने का विकल्प था और  वह भी किनारे-किनारे। चारबाग स्टेशन के लिए भी यही नियम लागू था।
there was restriction on rickshaw from main road to station in 1956-57
डेमो - फोटो : डेमो
मुख्यमार्ग (आज जहां आरक्षण केंद्र है) से स्टेशन  तक रिक्शों के जाने पर प्रतिबंध था। बात 1956-57 की होगी। समाजवादी नेता राजनारायण को यह बात मालूम हुई तो एक दिन वे रिक्शा से ही चारबाग जा पहुंचे। उनका रिक्शा मुख्यमार्ग से जैसे ही स्टेशन की तरफ मुड़ा पुलिस वालों ने रोक दिया। राजनारायण के तेवर गरम।
there was restriction on rickshaw from main road to station in 1956-57
- फोटो : डेमो
तुरंत उसी रिक्शे पर खड़े हो गए और शुरू कर दिया भाषण। समाजवादी नेता डॉ. सी.पी. राय बताते हैं, ‘ राजनारायण बोले, ‘देश आजाद हो गया। अंग्रेज चले गए लिकिन अंग्रेजों का कानून अब भी लागू है। मैं विधायक हूं। फिर भी मेरा रिक्शा स्टेशन तक नहीं जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
there was restriction on rickshaw from main road to station in 1956-57
- फोटो : डेमो
डॉ. राय बताते हैं कि कुछ ही देर में वहां हजार से ऊपर लोग एकत्र हो गए। शुरू हो गई तत्कालीन सरकार के  खिलाफ नारेबाजी। 
विज्ञापन
there was restriction on rickshaw from main road to station in 1956-57
- फोटो : डेमो
आखिरकार प्रशासन ने राजनारायण से माफी मांगी तथा उन्हें रिक्शा सहित स्टेशन ले गए। उसी दिन से स्टेशन परिसर में रिक्शों का जाना शुरू हो गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed